Delhi University: वाइस चांसलर योगेश सिंह ने डीयू के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में “वंदे मातरम हॉल” का किया उद्घाटन
Santosh Kumar | February 3, 2026 | 07:09 PM IST | 2 mins read
वाइस चांसलर योगेश सिंह ने बताया कि डीयू में जितने भी निर्माण व नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं वह सभी 2027 तक पूर्ण हो जाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स में "वंदे मातरम हॉल" का उद्घाटन आज डीयू के वाइस-चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने किया। वाइस-चांसलर ने हॉल के एंट्रेंस पर वंदे मातरम के पूरे बोल वाली एक पट्टिका का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वंदे मातरम हॉल आने वाले कई सालों तक प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। वाइस-चांसलर ने आगे कहा कि देश ने जितने भी संकट झेले हैं, वंदे मातरम हर बार भारत के साथ खड़ा रहा है।
देश वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1948 से 2005 तक इस हॉल में कई दीक्षांत समारोह हुए हैं। जब भी दिल्ली यूनिवर्सिटी का इतिहास लिखा जाएगा, तो इस हॉल का इतिहास भी उसमें शामिल होगा।
Delhi University: वीसी योगेश सिंह ने क्या कहा?
कुलपति ने कहा कि जब उन्होंने 2021 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पद संभाला, तो उन्हें शंकर लाल हॉल, टैगोर हॉल और कन्वोकेशन हॉल देखने का मौका मिला। ये हॉल बहुत खराब हालत में थे। हमने इन्हें रेनोवेट करने का फैसला किया।
कुलपति ने बताया कि डीयू में जितने भी निर्माण व नवीनीकरण के कार्य चल रहे हैं वह सभी 2027 तक पूर्ण हो जाएंगे। इस अवसर पर कई डीन, डायरेक्टर, कई कॉलेजों के प्रिंसिपल, शिक्षक, अधिकारी और अनेकों विद्यार्थी उपस्थित रहे।
5 करोड़ रुपए की लागत से नवीनीकरण
इस हॉल की नींव 1948 में रखी गई थी, और 2005 तक डीयू के सभी कन्वोकेशन यहीं होते रहे। अब, 2026 में रेनोवेशन के बाद, इसका नाम बदलकर "वंदे मातरम हॉल" कर दिया गया है। इसे लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
हॉल की संरचना को मजबूत कर इसमें नया फर्नीचर लगाया गया है, जिससे इसकी बैठने की क्षमता बढ़कर 688 लोगों की हो गई है। हॉल में नए इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी लगाए गए हैं, जिसमें एयर कंडीशनिंग और आधुनिक ऑडियो सिस्टम शामिल है।
यह ध्यान देने वाली बात है कि 12 दिसंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने आर्ट्स फैकल्टी में कन्वोकेशन हॉल का नाम बदलकर, उसके रेनोवेशन के बाद "वंदे मातरम हॉल" रखने को मंज़ूरी दी थी।
अगली खबर
]UGC Equity Rules 2026: अलंकार अग्निहोत्री ने एससी-एसटी एक्ट वापस न लेने पर 7 फरवरी से आंदोलन की दी चेतावनी
इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निलंबित किए गए पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री रविवार शाम वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ पहुंचे, जहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें