AICTE Chairman: डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह को मिला एआईसीटीई के चेयरमैन का अतिरिक्त पदभार
Saurabh Pandey | December 22, 2025 | 06:32 PM IST | 1 min read
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी पत्र के अनुसार प्रो. योगेश सिंह की नियुक्ति एआईसीटीई के रेगुलर चेयरमैन की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक की गई है।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के चेयरमैन पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गौरतलब है कि एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीताराम का कार्यकाल 20 दिसंबर, 2025 को पूरा होने के बाद उन्हें कार्यभार से मुक्त किया गया था।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी पत्र के अनुसार प्रो. योगेश सिंह की नियुक्ति एआईसीटीई के रेगुलर चेयरमैन की नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक की गई है।
प्रो. योगेश सिंह बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता वाले जाने माने शिक्षाविद हैं, जो अक्टूबर, 2021 से दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। इसके साथ ही वह नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के चेयरपर्सन भी रहे हैं। अगस्त 2023 में उन्हें स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
प्रो. योगेश सिंह का एकेडमिक करियर
प्रो. योगेश सिंह वर्ष 2015 से 2021 तक दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति रहे; 2014 से 2017 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के निदेशक रहे और उससे पहले 2011 से 2014 तक वह महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा (गुजरात) के कुलपति रहे हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कुरुक्षेत्र से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में क्वालिटी टीचिंग, इनोवेशन और रिसर्च में उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है।
अगली खबर
]IBPS RRB Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस आरआरबी स्केल 1 मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट 28 दिसंबर
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in से अपने आईबीपीएस आरआरबी मेंस कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी पीओ एडमिट कार्ड स्केल 2 और 3 के लिए पहले ही जारी किए गए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें