Delhi News: दिल्ली सरकार ने नरेला एजुकेशन सिटी के लिए बजट बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये किया, मंत्री ने दी जानकारी
Press Trust of India | January 11, 2026 | 12:54 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि नरेला एजुकेशन सिटी के लिए बजट 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने नरेला को एक विश्वस्तरीय शिक्षा और नवाचार केंद्र बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि नरेला एजुकेशन सिटी के लिए बजट 500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है। सूद ने कहा कि दिल्ली में उच्च और तकनीकी शिक्षा को मजबूत बनाने की सरकार की लंबी योजना के तहत यह फैसला लिया गया है।
इस योजना के तहत राज निवास में उपराज्यपाल की मौजूदगी में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के लिए करीब 12.69 एकड़ और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के लिए 22.43 एकड़ जमीन के कागज सौंपे गए।
इससे इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने बताया कि इससे पहले इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्ववविद्यालय को 50 एकड़ जमीन दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब नयी जमीन मिलने के बाद सरकार नरेला में करीब 160 एकड़ में फैले विश्वस्तरीय शिक्षा और नवाचार केंद्र की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जमीन आवंटन के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को भुगतान की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है।
सूद ने कहा कि पहले इस परियोजना के लिए 500 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अब इसे बढ़ाकर 1,300 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
अगली खबर
]Delhi High Court: फीस नियमन समिति के खिलाफ अल्पसंख्यक स्कूलों की याचिका पर शिक्षा निदेशालय को कोर्ट का नोटिस
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और उपराज्यपाल को नोटिस जारी कर छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें