CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, एनटीए ने nta.ac.in पर नोटिस किया जारी
Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खोली जाएगी।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन विंडो 30 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों से सीयूईटी यूजी 2026 के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण करने की सलाह दी है।
CUET UG 2026: MCQs- BSc | BA | BCom | Test Series
CUET 2026 Imp. Topics: Maths | Chemistry | Physics | General Aptitude Test
CUET UG 2026: Syllabus | Participating Universities
CUET 2025: Memory-Based Questions | Science Paper Solutions
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 जमा करने की आखिरी तिथि 31 जनवरी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2026 से cuet.nta.nic.in पर शुरू है। कक्षा 12वीं/ समकक्ष परीक्षा पास या 2026 में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और आखिरी समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपने आवेदन समय पर जमा करें।” सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खुली रहेगी।
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये; ओबीसी (NCL)/ ईडब्ल्यूएस को 3 विषयों के लिए 900 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग/थर्ड जेंडर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3 विषयों के लिए 800 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 350 रुपये है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी - 2026 का आयोजन 11 से 31 मई 2026 (संभावित) के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के अलग-अलग शहरों में स्थित सेंटर्स और भारत के बाहर 15 शहरों में करेगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
किसी भी सवाल या जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके 30 जनवरी की रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं:
- एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध CUET UG 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद, जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें