CUET UG Admit Card 2024: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी; देखें परीक्षा शेड्यूल
Santosh Kumar | May 13, 2024 | 04:06 PM IST | 2 mins read
CUET UG Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 15, 16, 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। सीयूईटी यूजी परीक्षा 15 से 24 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
CUET UG Admit Cardडाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए 21, 22 और 24 मई 2024 को निर्धारित सीबीटी मोड परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करने के बारे में बाद में सूचित करेगा। इस वर्ष, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 15, 16, 17 और 18 मई को होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए CUET UG City Intimation Slip आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Also read CUET UG City Intimation Slip 2024: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी; परीक्षा 15 मई से होगी शुरू
CUET UG Shift Timing 2024: परीक्षा समय
CUET UG 2024 तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे CUET परीक्षा समय की जाँच करें-
|
शिफ्ट |
प्रारंभ | समाप्त |
|---|---|---|
|
शिफ्ट 1 |
सुबह 9 बजे |
सुबह 11 बजे |
|
शिफ्ट 2 |
दोपहर 12:30 बजे |
दोपहर 2 बजे |
|
शिफ्ट 3 |
शाम 4 बजे |
शाम 5:30 बजे |
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा भारत के बाहर 26 परीक्षा शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल कुल 261 विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों में CUET UG 2024 स्कोर के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देंगे। सीयूईटी यूजी एग्जाम 33 भाषाओं, 29 डोमेन-विशिष्ट और एक सामान्य परीक्षा सहित 63 विषयों के लिए आयोजित होगी।
CUET UG 2024 परीक्षा की अवधि 45 मिनट है। इसके अलावा विशिष्ट विषयों जैसे अकाउंटेंसी, इकोनॉमी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस/ सूचना विज्ञान अभ्यास, रसायन विज्ञान, गणित या अनुप्रयुक्त गणित और जनरल टेस्ट 60 मिनट के लिए आयोजित होगी।
CUET UG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल