CUET UG 2026 Update: सीयूईटी यूजी के लिए शुल्क जमा कर चुके उम्मीदवारों को विषय अपडेट का मौका, अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | April 18, 2026 | 09:35 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 11 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को अपने चुने गए विषयों में संशोधन का मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन में अपने विषयों को अपडेट कर सकते हैं।
CUET UG 2026 Analysis: 19th May Shift 1, 2 | Commerce | GAT | All Subject - All Shifts
CUET UG 2026 Ques.: English | Science | Math | Social Studies | Geography | History
CUET UG 2026: MCQs: BSc | BA | BCom | Test Series | College Predictor: CUET | DU
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2026 के आवेदकों से अपने चुने हुए विषयों में बदलाव करने के प्राप्त अनुरोध के बाद यह कदम उठाया गया है। विषय संशोधन सुविधा 19 अप्रैल, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। सीयूईटी यूजी 2026 सब्जेक्ट एडिट विंडो तक पहुंंचने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के दौरान अपने विषयों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही हों, क्योंकि यह एक विशेष विस्तारित अवसर है। ” सीयूईटी यूजी सब्जेक्ट करेक्शन प्रक्रिया 17 अप्रैल, 2026 से ऑनलाइन माध्यम में शुरू है।
Also read NCHM JEE 2026 Exam City Slip: एनसीएचएम जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 25 अप्रैल को होगी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, “उन उम्मीदवारों को (जिन्होंने सफलतापूर्वक पंजीकरण कराया है और शुल्क का भुगतान कर दिया है) अपने पहले से चुने गए विषयों को अपडेट करने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार 17 से 19 अप्रैल 2026 (रात 11:50 बजे तक) अपने विषयों में आवश्यक सुधार या बदलाव कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा 11 से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। अंकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
सीयूईटी यूजी का आयोजन देश भर के निजी, सरकारी और अन्य कॉलेजों में विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर विजिट करें। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए NTA हेल्प डेस्क से 011-4075900 या ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल