CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, cuet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन; करेक्शन डेट जानें

Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 02:46 PM IST | 1 min read

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है।

CUET UG 2026: MCQs Questions and Answers PDF

Prepare smarter for CUET UG 2026 with our comprehensive MCQs Questions & Answers PDF. Cover all important topics, boost accuracy, and ace your exam with ease!

Download Now
सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई (संभावित) के बीच किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से सीयूईटी यूजी 2026 (CUET UG 2026) के लिए पंजीकरण विंडो 4 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीयूईटी यूजी 2026 के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 7 फरवरी निर्धारित की गई है। पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कैंडिडेट आवेदन में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।

एनटीए द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन 11 से 31 मई (संभावित) के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों और देश के बाहर के 15 शहरों में स्थित केंद्रों पर कराई जाएगी।। सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया 3 जनवरी से शुरू है।

Also read Education Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने तीन-तीन नए एआईआईए, एनआईपीईआर और 1 एनआईडी स्थापित करने की घोषणा की

सीयूईटी यूजी परीक्षा देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क को 011-40759000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ को जांचने की सलाह दी गई है।

CUET UG Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  • सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]