CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी पंजीकरण cuet.nta.nic.in पर शुरू; पात्रता, शुल्क, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा विभिन्न केंद्रीय और राज्य कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2026 (CUET UG 2026) के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, कक्षा 12वीं/ समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण या 2026 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उम्मीदवारों को प्रवेश लेने वाले विश्वविद्यालय/संस्थान/संगठन के आयु मानदंडों (यदि कोई हो) को पूरा करना होगा।
CUET UG 2026 Registration Fees: पंजीकरण शुल्क
नीचे सारणी में कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | अधिकतम तीन विषय | प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए |
|---|---|---|
|
सामान्य |
1000 रुपये |
400 रुपये |
|
ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस |
900 रुपये |
375 रुपये |
|
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर |
800 रुपये |
350 रुपये |
|
भारत के बाहर के केंद्र |
4500 रुपये |
1800 रुपये |
Also read CUET 2026 Advisory: एनटीए ने सीयूईटी उम्मीदवारों के लिए जारी की एडवाइजरी, मई में होगी परीक्षा
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2026 पंजीकरण विंडो 3 जनवरी, 2026 से सक्रिय है। समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 फरवरी से 4 फरवरी तक खुली रहेगी।
सीयूईटी यूजी परीक्षा कुल 37 विषयों के लिए कराई जाएगी, जिनमें 23 डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स, 13 भाषा और 1 जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG Registration 2026: आवेदन कैसे करें
सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन प्रक्रिया की जांच नीचे कर सकते हैं:
- एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- सीयूईटी यूजी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें