CUET UG Exams 2025: सीयूईटी यूजी परीक्षाएं मई में हो सकती हैं - यूजीसी अध्यक्ष; लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 16, 2025 | 11:54 AM IST | 2 mins read
इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश के बाद अब सभी प्रवेश परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी।
Use the CUET 2025 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली: यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) मई में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा आयोजित कर सकती है। यूजीसी अध्यक्ष ने आगे कहा कि सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट की घोषणा जून महीने में की जा सकती है।
CUET UG 2025: CUET Final Answer Key 2025 PDF
Don't Miss: College Predictor | Participating Colleges
CUET UG 2025: Memory Based Questions & Analysis
Also See: Online B.Sc | Online BA | Online BBA | Online BCA
मीडिया संस्थान टीएनआईई से बात करते हुए एम जगदीश कुमार ने कहा कि एनटीए जल्द ही सीयूईटी-पीजी परीक्षा की तिथि की घोषणा करेगा, क्योंकि सीयूईटी पीजी परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, नीट यूजी, जेईई मेन सहित अन्य परीक्षाओं की घोषणा एनटीए द्वारा एक ही दिन में की जाएगी।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को यूजीसी प्रमुख ने बताया कि, इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिश के बाद अब सभी प्रवेश परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी। इसलिए हमने सीयूईटी के लिए सीबीटी मोड पर स्विच किया है। सीयूईटी-यूजी परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही होगी।
उन्होंने कहा कि, आमतौर पर बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल तक खत्म हो जाती हैं। परीक्षा तिथि की घोषणा करना एनटीए के अधिकार क्षेत्र में है, जो लॉजिस्टिक्स और बोर्ड के नतीजों की घोषणा पर निर्भर करता है। वे मई में सीयूईटी यूजी आयोजित कर सकते हैं। जुलाई के मध्य से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो सकता है।
प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा, “हमने भाषा के पेपर में बदलाव किया है क्योंकि छात्रों की संख्या कम थी। इसलिए इन भाषा के पेपर में प्रवेश के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा शुरू की है।” वर्तमान में सामान्य परीक्षा को सामान्य योग्यता परीक्षा के रूप में पुनः डिजाइन किया जाएगा।
यूजीसी ने सीयूईटी-यूजी 2025 परीक्षाओं में कई बदलावों की घोषणा की है। अब छात्र अधिकतम पांच विषय ले सकेंगे। सभी परीक्षाएं प्रत्येक पेपर के लिए एक घंटे की होंगी और प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]Model Career Service Centres: विश्वविद्यालय में पीपीपी मोड में मॉडल करियर सेवा केंद्र खोले जाएंगे - मांडविया
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने सुझाव दिया कि केंद्र स्थापित करने के लिए परिसर विश्वविद्यालय देंगे। जबकि कौशल और काम उद्योग मंडल और स्थानीय उद्योग निकाय करेंगे।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल