CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथि, मार्किंग स्कीम जानें

Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 11:39 AM IST | 1 min read

CUET PG परीक्षा 2026 भारत भर के विभिन्न भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक केंद्रीकृत प्रवेश परीक्षा है।

सीयूईटी पीजी परीक्षा सभी आवेदकों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 20 जनवरी 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्क करने वाले उम्मीदवार 23 से 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में संशोधिन कर सकते हैं। यह सुधार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध सुधार विंडो के माध्यम से किया जा सकता है, जब तक कि सुधार/संपादन विंडो सक्रिय न हो जाए।

CUET PG 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क (2 टेस्ट पेपर तक)
अतिरिक्त शुल्क (प्रति टेस्ट पेपर)
सामान्य (UR)
1,400 रुपये
700 रुपये
सामान्य-EWS / OBC-NCL
1,200 रुपये
600 रुपये
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / थर्ड जेंडर
1,100 रुपये
600 रुपये
दिव्यांग (PwBD)
1,000 रुपये
600 रुपये

CUET PG 2026: शैक्षणिक योग्यता

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र स्नातक के अंतिम वर्ष में हैं या अंतिम सेमेस्टर में हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CUET PG 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या exams.nta.ac.in/cuet-pg पर जाएं।
  2. होमपेज पर CUET PG 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरकर ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करें।
  4. अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें और पसंदीदा कार्यक्रम और परीक्षा शहर का चयन करें।
  6. आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  7. CUET PG 2026आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

Also read JAC 10th Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

CUET PG 2026: मार्किंग स्कीम

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए -1 अंक की कटौती की जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]