CMAT 2026 Exam Guidelines: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट कल, शिफ्ट टाइमिंग, एग्जाम डे गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें
Saurabh Pandey | January 24, 2026 | 12:01 PM IST | 2 mins read
सीमैट परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। CMAT 2026 परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड प्रति और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) कल 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सीमैट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड करना होगा और साथ लेकर जाना होगा।
एनटीए सीमैट 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
CMAT 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
सीमैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवार प्रवेश पत्र को किसी भी प्रकार से क्षतिग्रस्त न करें या उसमें दर्ज किसी भी जानकारी को न बदलें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई या प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को cmat@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
CMAT 2026 Exam Guidelines: परीक्षा गाइडलाइंस
- CMAT 2026 परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना होगा।
- सीमैट एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा समय का सख्ती से पालन करें।
- परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।
- उम्मीदवार परीक्षकों से अनुमति लिए बिना परीक्षा हॉल न छोड़ें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Also read UPSC CSE Main 2025 PT Rescheduled: यूपीएससी सीएसई मेंस पर्सनैलिटी टेस्ट की संशोधित डेट घोषित
CMAT exam 2026: परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित वस्तुएं
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट परीक्षा केंद्र पर लेकर न लाएं।
- बैग, बटुआ, किताबें, नोट्स या अध्ययन सामग्री न लाएं।
- धातु के बकल वाले जूते, बेल्ट या भारी आभूषण न पहनें।
- परीक्षक की अनुमति के बिना परीक्षा कक्ष न छोड़ें।
CMAT 2026 Dress Code: ड्रेस कोड
- उम्मीदवारों को साधारण, हल्के और आरामदायक कपड़े पहनकर आने की सलाह दी जाती है।
- बड़े बटन, भारी कढ़ाई या धातु के हिस्सों वाले कपड़े पहनने से बचें।
- भारी जेब या धातु के डिज़ाइन वाली जींस पहनने से बचें।
- धातु के बकल वाली बेल्ट न पहनें।
- आभूषण, घड़ियां, कंगन, चेन और अंगूठियां पहनना मना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें