Mukhyamantri Rojgar Yojana: उद्यमिता से युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने की पहल को सीएम सावंत ने दी मंजूरी
Press Trust of India | July 10, 2025 | 03:56 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने गोवा के सरकारी महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के साथ एक पहल को मंजूरी दी है।
पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार (10 जुलाई, 2025) को उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की पहल को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय राज्य संचालित आर्थिक विकास निगम (ईडीसी) लिमिटेड की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सावंत की अध्यक्षता में शासी परिषद ने गोवा के उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में तेजी लाने और स्थानीय व्यवसायों के लिए वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए कई अन्य निर्णय लिए।
उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री रोजगार योजना’ को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, जो उद्यमिता के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से एक नई पहल है।’’
प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में उद्यमशीलता शिक्षा को और अधिक शामिल करने के लिए, मुख्यमंत्री ने गोवा के सरकारी महाविद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआईआई) के साथ एक पहल को मंजूरी दी है।
उन्होंने बताया कि सावंत ने ईडीसी को विशेष रूप से गोवा के व्यवसायों के लिए नई, लक्षित ऋण योजनाएं तैयार करने और उद्यमियों के लिए मौजूदा आर्थिक योजनाओं तक पहुंच को सुलभ और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऋण प्रस्तावों के एक नए दौर को मंज़ूरी दी, जिससे इस वर्ष ईडीसी द्वारा स्वीकृत ऋणों का कुल मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपए हो गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल