CG Vyapam Model Answer Key: कॉपी होल्डर, जूनियर रीडर सहित अन्य पदों की उत्तर कुंजी पर कल तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 03:26 PM IST | 2 mins read
सीजी व्यापम मॉडल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से 9 दिसंबर को कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर और जूनियर रीडर सहित अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा (MLG125) की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं।
सीजी व्यापम मॉडल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम की ओर से 4 दिसंबर, 2025 को मॉडल उत्तर कुंजी जारी की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा- आपत्ति 09/12/2025 को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दावा-आपत्ति टैब में जाकर चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।”
मॉडल उत्तर पर अभ्यर्थी को दावा आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी। समय-सीमा के बाद पोर्टल पर दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं होंगे और बिना प्रमाण का दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा।
सीजी व्यापम द्वारा मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग के अंतर्गत कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर / रिटेचर / पेस्टर, जूनियर रीडर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
CG Vyapam Copy Holder Answer Key 2025: आपत्तियां दर्ज कराएं
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट छत्तीसगढ़ व्यापम मॉडल उत्तर पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आपत्ति पोर्टल vyapamprofile.cgstate.gov.in/Online पर जाएं।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब, संबंधित प्रश्न पर दस्तावेज के साथ आपत्तियां दर्ज करें।
- शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें