Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | January 20, 2026 | 06:41 PM IST | 3 mins read

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए एक केंद्र का चयन करना होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर स्केल III और मार्केटिंग ऑफिसर स्केल I पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 3 फरवरी, 2026 है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मार्केटिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सामान्यत: 22 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए आयु सामान्यत: 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट लागू है।

Central Bank Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

  1. मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल I) - इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 2 साल की अवधि का मार्केटिंग में MBA/PGDM डिग्री धारक होना चाहिए। मार्केटिंग में अनुभव, अधिमानत - बैंकिंग/वित्तीय संस्थानों में, आवश्यक है।
  2. फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल III) - उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए। उनके पास CA, CFA या MBA जैसे प्रोफेशनल प्रमाणपत्र होने चाहिए। उन्हें फॉरेन एक्सचेंज या ट्रेड फाइनेंस से संबंधित कुछ अनुभव भी होना चाहिए।

Central bank of india recruitment 2026: आवेदन शुल्क

कैटेगरी
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / PwBD (दिव्यांगजन) / महिला उम्मीदवार
175 रुपये (केवल सूचना शुल्क)
अन्य सभी उम्मीदवार
850 रुपये (आवेदन शुल्क + सूचना शुल्क)

Central Bank Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।
  2. अब भर्ती/करियर सेक्शन खोलें।
  3. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें।
  6. आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें, आवेदन फॉर्म जमा करें और एक प्रिंटआउट लें।

Also read BPSC Admit Card 2025: बीपीएससी विशेष विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 जनवरी को होगा जारी

Central Bank of india Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

पद का नाम
स्केल
एससी
एसटी
ओबीसी
ईडब्ल्यूएस
अनारक्षित (सामान्य)
कुल पद
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (Foreign Exchange Officer)
III
7
3
13
5
22
50
मार्केटिंग ऑफिसर (Marketing Officer)
I
45
22
81
30
122
300
कुल योग

52
25
94
35
144
350

Central Bank of india exam 2026: परीक्षा पैटर्न

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा फरवरी/मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी और इंटरव्यू मार्च/अप्रैल 2026 में होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए कोई पेनल्टी नहीं होगी। आवेदन जमा करते समय उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देने के लिए एक केंद्र का चयन करना होगा। यदि अधिसूचित केंद्र पर पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, तो उस केंद्र को पास के किसी अन्य केंद्र में मिला दिया जाएगा।

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय अवधि
स्ट्रीम/श्रेणी विशिष्ट प्रश्न (Stream/Category Specific)
70
70
60 मिनट
बैंकिंग, वर्तमान आर्थिक परिदृश्य और सामान्य जागरूकता
30
30
60 मिनट
कुल योग
100
100
60 मिनट


Also read JEE Mains 2026 Exam LIVE: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा कल से शुरू, जानें टाइमिंग, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, दस्तावेज

Central Bank of india Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 100 अंकों का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित/अत्यंत प्रतिस्पर्धी वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 50% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन वर्ग के लिए 45% अंक अनिवार्य हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]