CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 05:58 PM IST | 2 mins read
सीबीएसई ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली के तहत कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 मई के तीसरे हफ्ते में आने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in पर जाकर सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 जांच सकेंगे।
सीबीएसई ने 29 अप्रैल, 2026 (बुधवार) को कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (OSM) सिस्टम के तहत गड़बड़ी और देरी से जुड़ी मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया है। सीबीएसई ने जोर देते हुए कहा कि प्रक्रिया “पूरी तरह से सही” चल रही है और निर्धारित समय के अनुसार जारी है।
मीडिया एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, जैसा कि पहले बताया गया था, छात्र मई के तीसरे सप्ताह में परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस नई शुरू की गई प्रणाली में तकनीकी समस्याओं की ओर इशारा करने वाली मीडिया रिपोर्ट “तथ्यों से कोसों दूर” है।
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक भारद्वाज के अनुसार, “मेरा मूल्यांकन बहुत ही बढ़िया चल रहा है, पिछले मूल्यांकन से भी बेहतर।” उन्होंने आगे कहा कि इस साल पूरी तरह से ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लागू करने पर बोर्ड को ‘बहुत गर्व’है।”
उन्होंने कहा, “मैं मीडिया के कुछ न्यूज पोर्टल्स पर कही गई हर एक बात का खंडन करता हूं। ये बातें झूठी हैं, और सब कुछ बिल्कुल ठीक है। हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि हमने यह प्रक्रिया शुरू की है।” बता दें, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, एसएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप से भी अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।
सीबीएसई क्लास 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक किया गया था। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33% अंक (प्रैक्टिकल एवं थ्योरी में अलग अलग) लाना अनिवार्य है।
(पीटीआई से प्राप्त इनपुट के आधार पर)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल