CAT 2024: आईएसबी हैदराबाद पीजीपी वाईएल कोर्स की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन नजदीक, कैट उत्तीर्ण छात्र करें अप्लाई
Santosh Kumar | December 2, 2024 | 04:16 PM IST | 2 mins read
आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 20 महीने का पूर्णकालिक एमबीए समकक्ष आवासीय प्रबंधन कार्यक्रम होगा।
नई दिल्ली: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) हैदराबाद द्वारा एमबीए करने के इच्छुक छात्रों के लिए यंग लीडर्स पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी वाईएल) के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 2025 के मध्य में शुरू होगा।
शैक्षणिक वर्ष 2025-27 के लिए पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश शुल्क जीएसटी के साथ 2,36,000 रुपये है, जबकि आवास शुल्क 3,95,000 रुपये है। योग्यता के आधार पर, कक्षा में 40-50 प्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
इसके अलावा, योग्य उम्मीदवारों को 100% ट्यूशन छूट तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा सकती है। आईएसबी हैदराबाद का पीजीपी वाईएल कार्यक्रम 20 महीने का पूर्णकालिक एमबीए समकक्ष आवासीय प्रबंधन कार्यक्रम होगा।
CAT 2024: कैट स्कोर के आधार पर प्रवेश
आईएसबी और अन्य शीर्ष अंतरराष्ट्रीय बी-स्कूलों के प्रसिद्ध संकाय अपनी विशेषज्ञता से छात्रों को पीजीपी वाईएल में प्रशिक्षित करेंगे। पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंड पूरे करने होंगे-
- अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
- छात्रों को वैध जीमैट या जीआरई (केवल परीक्षा केंद्र-आधारित टेस्ट) या कैट स्कोर प्रस्तुत करना होगा।
- प्रोग्राम में शामिल होने के वर्ष की 15 जून तक कार्य अनुभव 0-24 महीने से अधिक नहीं होना चाहिए।
- यदि अभ्यर्थी का शिक्षण माध्यम अंग्रेजी नहीं है, तो उन्हें वैध TOEFL/IELTS स्कोर भी प्रस्तुत करना होगा।
ISB PGP YL Course: कोर्स के लिए कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईएसबी पीजीपी वाईएल पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- isb.edu/en/study-isb/isb-application-page.html
- 'First-Time Users' पर लिंक करके पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें।
- आईएसबी प्रवेश पंजीकरण फॉर्म भरें और जमा करें।
- इसके बाद पोर्टल पर अपनी आईडी लॉगिन करें।
- पीजीपी वाईएल आवेदन पत्र और दस्तावेज जमा करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें