BSSC Office Attendant Admit Card 2026: बिहार ऑफिस अटेंडेंट मेंस एडमिट कार्ड जारी, 26 मई को परीक्षा
Saurabh Pandey | May 14, 2026 | 09:03 PM IST | 1 min read
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 2026 उपलब्ध है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करके अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने बिहार ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड बिहर ऑफिस अटेंडेंट मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया है, जो 26 मई, 2026 को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, परीक्षा शिफ्ट के समय, रोल नंबर और परीक्षा दिवस संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in से ही डाउनलोड कर सकते हैं।
BSSC Office Attendant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- आवेदित पद
- परीक्षा दिवस के निर्देश
BSSC Office Attendant Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
BSSC Office Attendant Exam 2026: परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित वस्तुएं
बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट मेंस परीक्षा केंद्र में निम्नलिखित वस्तुओं की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को ये वस्तुएं परीक्षा केंद्र में लाने से बचना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट घड़ियां
- ब्लूटूथ उपकरण
- कैलकुलेटर
- नोट्स या अध्ययन सामग्री
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
- बैग और वॉलेट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग