BSEB Inter Exam 2027: बीएसईबी इंटर परीक्षा पंजीकरण डेट कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्रों के लिए 24 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | October 10, 2025 | 03:37 PM IST | 1 min read
ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा। पंजीकरण शुल्क 22 अक्टूबर, 2025 तक जमा करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2025-27 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट biharboardexam.com के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 11 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
बिहार बोर्ड ने कहा है कि जिन छात्रों के पंजीकरण/अनुमति आवेदन इस अवधि के दौरान दाखिल किए जाएंगे, उन्हें एक घोषणा पत्र डाउनलोड करके उस पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
इससे पहले, बीएसईबी कक्षा 11 पंजीकरण फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर थी। अब, शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख 24 अक्टूबर तक अपने संस्थान के शेष कक्षा 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
BSEB Inter Exam 2027: पंजीकरण शुल्क डेट
ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट के माध्यम से भरा जाएगा। पंजीकरण शुल्क 22 अक्टूबर, 2025 तक जमा करना होगा। किसी भी असुविधा की स्थिति में, हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 पर संपर्क किया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “पंजीयन फॉर्म भरने के बाद घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से अपलोड करे। जिनका घोषणा पत्र अपलोड नहीं किया जाएगा उनका पंजीयन फॉर्म सबमिट नहीं माना जाएगा।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें