BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में एलबीओ के 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; वेतन 85000 रुपए तक
Abhay Pratap Singh | July 4, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
बीओबी एलबीओ चयन प्रक्रिया में चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट/ साइकोमेट्रिक टेस्ट और समूह चर्चा/ साक्षात्कार को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने आज यानी 4 जुलाई से स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अंतिम तिथि 24 जुलाई तक या उससे पहले बीओबी एलबीओ आवेदन फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
बीओबी एलबीओ भर्ती 2025 के तहत सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 850 रुपए और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम (भूतपूर्व सैनिक) एवं महिला कैंडिडेट को 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न राज्यों में कुल 2500 पदों को भरेगा।
Bank Of Baroda LBO Recruitment: पात्रता मानदंड
- आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक {एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD) सहित} की डिग्री होनी चाहिए।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में व्यावसायिक योग्यता वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
- बीओबी एलबीओ के लिए आवेदक के पास किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- एनबीएफसी, सहकारी बैंकों, भुगतान बैंकों, लघु वित्त बैंकों या फिनटेक में अनुभव पर विचार नहीं किया जाएगा।
Also read JPSC ACF Admit Card 2025: जेपीएससी एसीएफ एडमिट कार्ड jpsc.gov.in पर जारी, 13 जुलाई को होगी परीक्षा
लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
बीओबी एलबीओ चयन प्रक्रिया में चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट/ साइकोमेट्रिक टेस्ट को शामिल किया गया है। ऑनलाइन टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को समूह चर्चा/ साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपए से लेकर 85,920 रुपए तक मासिक वेतन मिलेगा।
BOB LBO Apply Online: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट बीओबी एलबीओ रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- कैरियर टैब के अंतर्गत 'वर्तमान अवसर' पर विजिट करें।
- “बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित आधार पर स्थानीय बैंक अधिकारियों (एलबीओ) की भर्ती BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05” के अंतर्गत “अभी आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल