BITSAT Registration 2026: बिटसैट सेशन 1 रजिस्ट्रेशन डेट 19 मार्च तक बढ़ी, महत्वपूर्ण तिथियां और पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 09:01 AM IST | 2 mins read
बिटसैट 2026 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को 21 और 22 मार्च के बीच सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Nowनई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी ने बिटसैट (BITSAT) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in पर जाकर 19 मार्च, 2026 को शाम 5:00 बजे तक बिटसैट 2026 ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षा पांच विषयों (पीसीएम/बी + एक भाषा + एक अतिरिक्त विषय) के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। पीसीएम/बी में कुल मिलाकर न्यूनतम 75% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हो। जिन छात्रों ने कक्षा 12 के सभी विषयों की पुनः परीक्षा दी है, वे BITSAT 2026 के लिए पात्र नहीं हैं।
Birla Institute of Technology and Science Admission Test 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
- सत्र 1 के लिए सुधार विंडो - 21 से 22 मार्च, 2026
- बिटसैट परीक्षा शहर का आवंटन - 26 मार्च, 2026
- स्लॉट बुकिंग - 27 से 31 मार्च, 2026
- सत्र 1 का प्रवेश पत्र - 5 अप्रैल, 2026
- सत्र 1 की परीक्षा तिथि - 15 से 17 अप्रैल, 2026।
बिटसैट 2026 सेशन 1 के लिए पुरुष आवेदकों को 3600 रुपये, जबकि महिला और ट्रांसजेंडर आवेदकों को 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा। दुबई केंद्र में उपस्थित होने वालों के लिए, एक सत्र का शुल्क 7,250 रुपये देना होगा। बिटसैट 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन विंडो 20 अप्रैल से 2 मई तक खुली रहेगी।
सत्र-1 और सत्र-2 दोनों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 5,600 रुपये और महिला व ट्रांसजेंडर को 4,600 रुपये देना होगा तथा दुबई केंद्र के लिए शुल्क 9,250 रुपये है। उम्मीदवारों को नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और परीक्षा शहर प्राथमिकता जैसे फील्ड में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
BITSAT 2026 Registration: पंजीकरण कैसे करें?
बिटसैट 2026 सेशन 1 आवेदन के लिए आवेदक नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट admissions.bits-pilani.ac.in पर जाएं।
- आवश्यक विवरण भरें और ईमेल आईडी सत्यापित करें।
- उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।
- बिटसैट आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल