Bihar News: बिहार सरकार का 5 साल में 1 करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य, 27 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य जारी
Press Trust of India | December 3, 2025 | 05:29 PM IST | 2 mins read
राज्यपाल ने कहा, “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।
पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार सरकार अगले 5 वर्ष में एक करोड़ नौकरियां सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नयी सरकार बनने के बाद राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा, “अब तक राज्य में 50 लाख रोजगार सृजित किए जा चुके हैं। सरकार ने आने वाले 5 वर्ष में 1 करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।” उन्होंने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का भी उल्लेख किया।
राज्यपाल ने कहा, “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। जल्द ही यह लाभ उन तक भी पहुंचाया जाएगा जिन्हें अभी तक राशि नहीं मिली है।”
कॉलेजों के निर्माण का कार्य प्रगति पर
राज्यपाल ने बताया कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार का कई बार दौरा किया और अनेक परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिन पर तेजी से काम जारी है। हम प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने राज्य पर विशेष ध्यान दिया।”
राज्यपाल ने शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुए बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग शिक्षा का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य में 27 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
'इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हर जिले में'
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हर जिले में उपलब्ध है। उन्होंने दावा किया कि “आज, कई राज्यों से छात्र बिहार में पढ़ाई करने आ रहे हैं, और बिहार एक एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है।”
उन्होंने रोड और ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में हुई तरक्की का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के साथ ही नया चैप्टर शुरू हुआ है, भविष्य में एजुकेशन, हेल्थ और इकोनॉमिक एम्पावरमेंट पर खास जोर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल