टॉप सर्च
Bihar Board 2024 Exam: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कल से शुरू, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 12:01 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन 1 से 12 फरवरी तक करेगा।
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 कल यानी 1 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने राज्य भर में 1,523 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी जिसमें 6,26,431 छात्राएं और 6,77,921 छात्र समेत 13,04,352 विद्यार्थी भाग लेने वाले हैं। बोर्ड ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं जिन्हें परीक्षा स्थल पर पहुंचने से पहले विद्यार्थियों को पढ़ना जरूरी है।
बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी दिशानिर्देश
- अभ्यर्थी को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना आवश्यक है। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी जिसके लिए छात्रों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे पहुंचना होगा।
- इसके साथ ही बोर्ड ने दिशा-निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक धारा 144 प्रभावी रहे। विद्यार्थियों के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति इसमें प्रवेश नहीं करेगा।
- बोर्ड ने नकल मुक्त परीक्षा के लिए हर जिले में मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसके तहत छात्रों की दो बार तलाशी ली जाएगी। सबसे पहले छात्र की गेट पर जांच की जाएगी और फिर बोर्ड परीक्षा हॉल में तलाशी ली जाएगी।
- बिहार बोर्ड इस साल परीक्षा को लेकर काफी सख्त है। हर जिले के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।
- इसके अलावा परीक्षा (Bihar Board 2024) के दौरान छात्रों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों को भी परीक्षा हॉल में मोबाइल, टैब, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, ब्लूटूथ जैसी चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
- बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 25 छात्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने जिलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
छात्र हित में लागू की गई व्यवस्थाएं
- बोर्ड (Bihar Board 2024 Exam) ने उत्तर भारत में भीषण ठंड और शीत लहर को देखते हुए छात्रों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति दी है।
- यदि किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड खो गया है, या घर पर छूट गया है, तो ऐसी स्थिति में अटेंडेंस शीट में स्कैन फोटो से उसकी पहचान कर और रोल शीट से सत्यापित करके, उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
- अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त बैंक पासबुक निम्नलिखित में से कोई एक प्रमाण पत्र/दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source[
अगली खबर
][
विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
[
नवीनतम शिक्षा समाचार
]JEECUP Admit Card 2026 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप का एडमिट कार्ड कल आएगा; लिंक जल्द @jeecup.admissions.nic.in
Santosh Kumar | May 26, 2026 | 5 mins read
Delhi Police driver Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की जारी, 9 जून तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 2 mins read
UP Lekhpal Answer Key 2026 Objection: यूपी लेखपाल आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्तियां, अंतिम तिथि 1 जून
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 2 mins read
CG PET Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट की मॉडल आंसर की जारी, 1 जून तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 1 min read
SSC CGLE 2025: टैक्स असिस्टेंट, इंस्पेक्टर पद के लिए मांगे गए जोन आवंटन विकल्प, 29 मई तक दर्ज करें वरीयता
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 2 mins read
RRB NTPC UG Final Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी फाइनल रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 1 min read
SSC CGL Exam 2025: एसएससी ने सीजीएल परीक्षा के माध्यम से लेखाकार पद पर चयनित अभ्यर्थियों के लिए नोटिस की जारी
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 2 mins read
NID B.Des Mains Result: एनआईडी डीएटी बी.डिज. फाइनल रिजल्ट जारी, री-चेकिंग विंडो 28 मई तक रहेगी ओपन
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 2 mins read
JAC Delhi 2026: दिल्ली के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए बीटेक काउंसलिंग पंजीकरण 28 मई से होगा शुरू
Saurabh Pandey | May 26, 2026 | 3 mins read
[
सम्बंधित खबर
]JEECUP Admit Card 2026 LIVE: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप का एडमिट कार्ड कल आएगा; लिंक जल्द @jeecup.admissions.nic.in
Santosh Kumar | 5 mins read
Delhi Police driver Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस ड्राइवर फाइनल आंसर की जारी, 9 जून तक करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | 2 mins read
UP Lekhpal Answer Key 2026 Objection: यूपी लेखपाल आंसर की पर आज से दर्ज करें आपत्तियां, अंतिम तिथि 1 जून
Abhay Pratap Singh | 2 mins read