BBOSE 10th Date Sheet 2025: बिहार ओपन स्कूल 10वीं डेटशीट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए जारी, एग्जाम 25 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 13, 2025 | 02:42 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने कहा कि, दोनों पालियों में परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे यानी 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार मुक्त विद्यालयी एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के द्वितीय माध्यमिक (कक्षा 10वीं) परीक्षा दिसंबर 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीबीओएसई 10th थ्योरी एग्जाम 25 अगस्त से 3 सितंबर, 2025 तक दो पालियों में कराई जाएगी।
बीएसईबी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, दोनों पालियों की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। पहली पाली के लिए छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। देर से आने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं है।
बोर्ड ने कहा कि, जो परीक्षार्थी स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें नियमानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा नन-मैट्रिक स्तर का लेखक रखने की अनुमति होगी। ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए निर्धारित समय में 20 मिनट प्रति घंटा का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी और बीबीओएसई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BBOSE 10th Exam Date 2025: प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम
बिहार ओपन स्कूल 10वीं दिसंबर 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र नीचे सारणी में प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि |
प्रथम पाली
(सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक) |
द्वितीय पाली
(दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक) |
||
|---|---|---|---|---|
| विषय कोड | विषय का नाम | विषय कोड | विषय का नाम | |
| 21 अगस्त, 2025 | 220 | गृह विज्ञान | 221 | बेसिक कंप्यूटर |
| 22 अगस्त, 2025 | 218 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | 216 | विज्ञान |
| 23 अगस्त, 2025 | 223 | चित्रकला | - | - |
BBOSE 10th Exam Date Dec 2024: सैद्धांतिक परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में छात्र बीबोस 10वीं दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए थ्योरी परीक्षा का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि |
प्रथम पाली
(सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक) |
द्वितीय पाली
(दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
||
|---|---|---|---|---|
| समूह - क | समूह - ख | |||
| विषय कोड | विषय का नाम | विषय कोड | विषय का नाम | |
|
25 अगस्त, 2025
|
216 | विज्ञान | 218 | योग एवं शारीरिक शिक्षा |
|
27 अगस्त, 2025
|
220 | गृह विज्ञान | 221 | बेसिक कंप्यूटर |
|
28 अगस्त, 2025
|
223 | चित्रकला | 215 | गणित |
|
29 अगस्त, 2025
|
201 | हिंदी | 204 | संस्कृत |
|
30 अगस्त, 2025
|
202 | अंग्रेजी | 217 | सामाजिक विज्ञान |
| 1 सितंबर, 2025 | 203 | उर्दू | 222 | भारतीय संस्कृत एवं विरासत |
|
2 सितंबर, 2025
|
219 | व्यवसाय अध्ययन | 206 | मैथली |
|
3 सितंबर, 2025
|
205 | भोजपुरी | 208 |
अरबी
|
| 207 | बांग्ला | 209 | फारसी | |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें