AIBE Exam Result 2025: एआईबीई 20 रिजल्ट allindiabarexamination.com पर जल्द आने की उम्मीद, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 7, 2026 | 08:28 AM IST | 2 mins read
बीसीआई ने 6 जनवरी को एआईबीई 20 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, प्रत्येक सेट से 5 प्रश्न हटा लिए गए हैं।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर ऑल इंडिया बार एग्जाम 20 (AIBE 20) परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एआईबीई एग्जाम रिजल्ट 2025 घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को एआईबीई 20 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एआईबीई 20 स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण) सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
AIBE 20 Final Answer Key 2025 Out: एआईबीई 20 अंतिम उत्तर कुंजी जारी
एआईबीई 20 परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बीसीआई ने प्रत्येक सेट से कुल 5 प्रश्न हटा दिए हैं। एआईबीई 20 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया गया था। एआईबीई 2025 का परिणाम अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।
ऑल इंडिया बार एग्जाम 20 परीक्षा 30 नवंबर को 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षार्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। उम्मीदवार एआईबीई 20 आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों को गणना कर सकते हैं।
एआईबीई 20 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के छात्रों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
AIBE 20 Result 2025: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 20 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीसीआई की वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर, AIBE 20 स्कोरकार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करें।
- एआईबीई 20 स्कोरकार्ड पीडीएफ जांचें व प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें