AIBE 20 Result 2025: एआईबीई 20 रिजल्ट और फाइनल आंसर की allindiabarexamination.com पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | December 16, 2025 | 02:38 PM IST | 2 mins read
एआईबीई 20 परीक्षा का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जाम 20 (AIBE 20) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 20 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एआईबीई 20 परीक्षा का रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एआईबीई 20 एग्जाम 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। एआईबीई 20 प्रोविजनल आंसर की 3 दिसंबर को जारी की गई और कैंडिडेट को 10 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बीसीआई की ओर से एआईबीई 20 फाइनल आंसर की 2025 और एआईबीई 20 रिजल्ट 2025 जारी किया जाएगा। एआईबीई 20 उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक परीक्षा उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
AIBE 20 Final Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके छात्र एआईबीई 20 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जांच सकेंगेछ
- एआईबीई की वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- एआईबीई 20 फाइनल आंसर की पीडीएफ पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने उत्तरों की जांच करें।
- अपने संभावित अंकों की गणना करें और इसे डाउनलोड करें।
एआईबीई 20 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को 100 में से 42 अंक और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 100 में से 37 अंक हासिल करने होंगे।
AIBE 20 Exam Result 2025: डाउनलोड करें?
एआईबीई 20 परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं।
- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन की वेबसाइट पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करें और एआईबीई 20 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एआईबीई 20 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें