Saurabh Pandey | May 2, 2026 | 09:30 AM IST | 2 mins read
एनटीए परीक्षा केंद्र के अंदर ही उम्मीदवारों को पेन उपलब्ध कराएगा। साथ ही, रफ काम के लिए टेस्ट बुकलेट में ही जगह दी जाएगी, अलग से कागज ले जाना वर्जित है।
Download NEET MDS 2021–2025 question papers with answers. Spot repeated patterns, exam trends & practice real recalled questions.
Download Ebook
नई दिल्ली : नीट परीक्षा में 'फ्रिस्किंग' (Frisking) का अर्थ है उम्मीदवारों की गहन शारीरिक जांच। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करने के लिए की जाती है कि कोई भी छात्र परीक्षा हॉल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु, नकल सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट न ले जा सके।
परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 3 घंटे पहले संबंधित परीक्षा केन्द्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। जिससे कि समय पर परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं बॉयोमेटिक प्रक्रिया पूरी की जा सके।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करने से पहले हर उम्मीदवार को सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है।
नीट यूजी 2026 परीक्षा के लिए घर से निकलने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास ये चीजें हैं-
एनटीएन की तरफ से जारी किए निर्देशों के आधार पर छात्र एवं छात्राओं दोनों को हाफ स्लीव्स यानी आधी बाजू वाले कपडे पहनने होगें, फुल स्लीव्स पहन कर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को केवल हल्के कलर के ही कपड़े पहनकर आने को कहा गया है। किसी भी स्थिति में डार्क कलर के कपडे पहनकर परीक्षा केन्द्र में नहीं आने की सलाह भी दी गई है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पतले तलवे वाली चप्पले पहनने होगी, जूते पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नही दी जाएगी।
श्रेणी | प्रतिबंधित वस्तुएं |
इलेक्ट्रॉनिक | मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, हेल्थ बैंड। |
स्टेशनरी | पेन, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, स्केल, राइटिंग पैड, इरेजर। |
व्यक्तिगत वस्तुएं | वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग, चश्मा (धूप वाला), टोपी। |
धातु की वस्तुएं | चाबियाँ, सिक्के, गहने (अंगूठी, चेन, झुमके)। |
खाद्य पदार्थ | किसी भी तरह का खाना या खुला पानी। |
एनटीए ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें, ताकि सभी सुरक्षा जांच और सत्यापन प्रक्रियाएं सुचारू रूप से पूरी हो सकें। देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Santosh Kumar