Trusted Source Image

UPESSC Exam Calendar 2026: यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी, पीजीटी, टीजीटी और टेट परीक्षा तिथि जानें

Santosh Kumar | January 20, 2026 | 07:56 PM IST | 1 min read

असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के लिए आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने साल 2026 के लिए अपना परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें टीजीटी, पीजीटी और यूपी टेट जैसी महत्वपूर्ण शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अब इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए शेड्यूल देख सकते हैं। आयोग ने लाखों उम्मीदवारों को स्पष्टता देने के लिए यह कैलेंडर जारी किया है।

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 16 और 17 अप्रैल, 2025 को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के रिजल्ट 4 सितंबर, 2025 को घोषित किए गए। हालांकि, सक्षम स्तर पर लिए गए फैसले के अनुसार, परीक्षा रद्द कर दी गई है।

UPESSC Exam Calendar 2026: यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर जारी

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में यूपीईएसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 की जांच कर सकते हैं-

परीक्षा का नाम

प्रस्तावित परीक्षा तिथि

सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51)

18 अप्रैल 2026


19 अप्रैल 2026

प्रवक्ता (पीजीटी) (विज्ञापन संख्या-02/2022)

9 मई 2026


10 मई 2026

सहायक अध्यापक (टीजीटी) (विज्ञापन संख्या-01/2022)

3 जून 2026


4 जून 2026

यूपी टेट शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026

2 जुलाई 2026


3 जुलाई 2026


4 जुलाई 2026

Also readRRB NTPC Application Status 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती आवेदन स्टेटस लिंक rrbapply.gov.in पर एक्टिव

UPESSC Exam Dates 2026: शेड्यूल के अनुसार होगी परीक्षा

अब यह परीक्षा आयोग द्वारा जारी किए गए रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, शिफ्ट से जुड़ी जरूरी डिटेल्स और सही समय पर एडमिट कार्ड जारी होने पर अलग से जानकारी दी जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर (विज्ञापन संख्या 51) बीएड विषय के लिए आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराई जाएगी। यूपी टीईटी आवेदन के लिए भी एक अलग विज्ञापन जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications