Trusted Source Image

UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 1, 2 में प्रवेशित अभ्यर्थी 1 फरवरी तक दे सकेंगे त्यागपत्र

Saurabh Pandey | January 19, 2026 | 05:37 PM IST | 2 mins read

यूपी नीट पीजी 2025 कांउसलिंग संबंधी समस्त अपडेटेड सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in एवं dgme.up.gov.in पर लगातार विजिट करते रहें।

उत्तर प्रदेश NEET PG 2025 के दूसरे राउंड का परिणाम 20 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।(आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश NEET PG 2025 के दूसरे राउंड का परिणाम 20 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के अन्तर्गत पहले एवं दूसरे राउंड की कांउसलिंग से एमडी/एमएस/डिप्लोमा/डीएनबी पाठ्यक्रम में प्रवेशित जो अभ्यर्थी अपनी प्रवेशित सीट से त्याग-पत्र देना चाहते है, वे तीसरे राउंड की चॉइस फिलिंग से दो दिन पहले यानी 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक अपनी प्रवेशित सीट से त्याग-पत्र दे सकते है।

यूपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी द्वारा जिस नोडल सेंटर पर प्रवेश प्रकिया पूरी की गई है, उसी नोडल सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर त्याग-पत्र प्रस्तुत कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करनी होगी। अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेशित सीट से त्याग-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगें।

यूपी नीट पीजी 2025 कांउसलिंग संबंधी समस्त अपडेटेड सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in एवं dgme.up.gov.in पर लगातार विजिट करते रहें।

उत्तर प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग प्राधिकरण ने 15 दिसंबर 2025 को एमडी, एमएस, डिप्लोमा और डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक राउंड-2 सीट मैट्रिक्स जारी किया। अपडेटेड मैट्रिक्स में राउंड-1 प्रवेश, इस्तीफे और अपग्रेडेशन के बाद उपलब्ध सीटें दर्शाई गई हैं, और यह UP NEET PG 2025 राउंड-2 चॉइस फिलिंग और अलॉटमेंट के लिए लागू है।

यूपी नीट पीजी राउंड 3 का काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण करने की तिथि
23 जनवरी 2026 (सुबह 11 बजे) से
पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि
1 फरवरी 2026 तक
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
23 फरवरी 2026 से 1 फरवरी 2026
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
2 फरवरी 2026 से 3 फरवरी 2026
सीट आवंटन परिणाम घोषित करने की तिथि
7 परवरी 2026 तक
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
9 फरवरी 2026 से 13 परवरी 2026 तक

Also read NEET PG 2025 Counselling: एनबीईएमएस ने नीट पीजी राउंड 3 के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटाइल कटऑफ घटाया

बता दें कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा इस काउंसलिंग के लिए पूर्व में पंजीकरण कराया जा चुका है, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। चॉइस फिलिंग के लिए वहीं अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली हो एवं जिन्होंने सिक्योरिटी धनराशि जमा की होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications