Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 12:32 PM IST | 3 mins read
नीट-यूजी 2026 परीक्षा की अवधि को लेकर भी छात्रों को राहत दी गई है। अब परीक्षा के कुल समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार, अब यह परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे संपन्न होगी।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा प्रणाली में एक बड़े सुधार की घोषणा करते हुए कहा है कि अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। अब तक यह परीक्षा पेन-पेपर (ओएमआर शीट) आधारित होती थी, लेकिन पारदर्शिता और सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस सुधार का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक, त्रुटिहीन और सुरक्षित बनाना है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) अपनाने से पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी और मूल्यांकन की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी। यह बदलाव नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली अन्य प्रमुख परीक्षाओं जैसे JEE-Main की तर्ज पर किया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा के दौरान छात्रों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकारों से बात की जाएगी। सरकार की कोशिश है कि छात्रों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त बोझ न पड़े और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अगले साल से उम्मीदवारों को नीट परीक्षा में ओएमआर शीट पर गोले भरने के बजाय कंप्यूटर स्क्रीन पर सवालों के जवाब देने होंगे। इस बदलाव से मानवीय गलतियों की संभावना कम होगी और छात्रों को अपने उत्तरों में संशोधन करने की सुविधा भी मिलेगी। सरकार का मानना है कि डिजिटल प्रारूप अपनाने से परीक्षा के आयोजन में अधिक निष्पक्षता आएगी और देश भर के चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया और भी विश्वसनीय बनेगी।
प्रधान ने कहा कि NEET UG की परीक्षा में दोबारा से शामिल होने वाले छात्रों को अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने की अनुमति दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य यात्रा के बोझ को कम करना और परीक्षा रद्द होने के बाद दोबारा परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए प्रक्रिया को सुगम बनाना है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
Also read UP Police SI DV Dates 2026: यूपी पुलिस उप निरीक्षक डीवी/पीएसटी डेट की घोषणा, 15-16 जून को होगा आयोजन
नीट-यूजी 2026 की परीक्षा की अवधि को लेकर भी छात्रों को राहत दी गई है। अब परीक्षा के कुल समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार, अब यह परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे संपन्न होगी। समय में इस विस्तार से छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने और हल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को घोषणा की कि NEET-UG की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उन्होंने परीक्षा की पेपर लीक से जुड़े विवाद पर बात करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।
मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए प्रधान ने घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय "कठिन लेकिन आवश्यक" कदम था। उन्होंने कहा कि हम किसी को भी किसी की सीट छीनने नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से "दुखी और चिंतित" है।
एजेंसी ने उन कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन्हें राज्य पुलिस ने पेपर लीक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था। नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।
Press Trust of India