Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 03:44 PM IST | 4 mins read
आईआईटी में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 75% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 65%) अंकों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास वैलिड जेईई एडवांस स्कोर हो।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। भारत में कुल 23 आईआईटी संस्थान हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच में स्नातक बीटेक कार्यक्रम में एडमिशन दिया जाता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को आईआईटी के नाम से भी जानते हैं। आईआईटी संस्थान में बीटेक कोर्स में दाखिला लेना लगभग सभी छात्रों का सपना होता है, लेकिन आईआईटी में शीर्ष छात्रों को ही एडमिशन मिलता है।
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
JEE Advanced 2026: Question Papers | Exam Analysis
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors are coming to your city - Book Your Seat
आईआईटी संस्थानों के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं। जेईई एडवांस में सफल उम्मीदवारों को आईआईटी जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होता है। इसके बाद, जेईई एडवांस न्यूनतम कटऑफ हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को बीटेक कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। जेईई एडवांस का आयोजिन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार, देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 आईआईटी संस्थानों को स्थान दिया गया है। आईआईटी में 2024 तक स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या 17,740 थी। आईआईटी के लिए कुल ट्यूशन फीस 8 लाख से 11 लाख रुपये के बीच है। हालांकि, कोर्स और कैटेगरी के अनुसार आईआईटी बीटेक की फीस छात्रों के लिए अलग-अलग हो सकती है। आईआईटी संस्थान बीटेक के अलावा, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्रामों में भी छात्रों को दाखिला देते हैं। इस लेख में भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान, उनकी रैंक, फीस और एलिजिबिलिटी की जांच कर सकते हैं।
भारत के आईआईटी संस्थानों में से किसी एक में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
जेईई एडवांस में सफल और आईआईटी जेईई न्यूनतम कटऑफ रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार आईआईटी संस्थानों में निम्नलिखिति ब्रांच में से किसी में दाखिला ले सकते हैं:
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार, देश के शीर्ष आईआईटी संस्थानों की जांच नीचे कर सकते हैं:
देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में पहला स्थान मिला है। वहीं, आईआईटी मद्रास ने 2023 में भी एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। आईआईटी मद्रास (IITM) में बीटेक कोर्स की फीस 8.58 लाख रुपये से लेकर 10.72 लाख रुपये तक है। बीटेक में प्रवेश के लिए उम्मीदवार न्यूमतम 75% अंकों के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास वैध जेईई एडवांस स्कोर होना चाहिए।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया है। आईआईटी दिल्ली में बीटेक की फीस 8.55 लाख रुपये से लेकर 9.02 लाख रुपये तक है। आईआईटी दिल्ली में बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश वैध जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर होता है। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ उम्मीदवार ने 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आईआईटी दिल्ली बीटेक के अलावा, बीडेस, एमटेक, एमएससी, एमबीए और कई अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
आईआईटी बॉम्बे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की तरह एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईटी बॉम्बे को तीसरे स्थान पर रखा गया है। आईआईटी बॉम्बे में बीटेक की फीस 8,69,000 रुपये है। आईआईटी मुंबई की फीस संरचना हर कोर्स के लिए अलग-अलग है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर करीब 338 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, औसत वेतन पैकेज 23.50 लाख रुपये प्रति वर्ष है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) को एनआईआरएफ रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है। आईआईटीके भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रमुख संस्थानों में से एक है। आईआईटी कानपुर ऑनलाइन, पार्ट-टाइम और फुल-टाइम मोड में 400 से अधिक कोर्स उपलब्ध कराता है। आईआईटी कानपुर की फीस 41,450 रुपये से लेकर 12.25 लाख रुपये तक है। हर साल आईआईटी कानपुर का कटऑफ प्रत्येक प्रोग्राम और प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग-अलग होता है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईटी खड़गपुर को 5वां स्थान मिला है। वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में आईआईटी खड़गपुर छठे स्थान पर था। आईआईटी खड़गपुर अपने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड/ गेट/ जेएएम स्कोर स्वीकार करता है। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कई राउंड में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। आईआईटी खड़गपुर की फीस 45,850 रुपये से लेकर 14.56 लाख रुपये तक है। बता दें कि, आईआईटी में फीस उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विशेषज्ञता पर निर्भर करती है।