Trusted Source Image

SMVDIME News: सीएम उमर अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को स्थानांतरित का दिया आदेश

Press Trust of India | January 8, 2026 | 11:27 AM IST | 2 mins read

एमएआरबी ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को जम्मू कश्मीर के अन्य चिकित्सा संस्थानों में अतिरिक्त सीट के रूप में समायोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अनुमति रद्द किए जाने पर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मनाए जा रहे जश्न की भी निंदा की। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ सीएम उमर अब्दुल्ला)
मुख्यमंत्री ने अनुमति रद्द किए जाने पर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मनाए जा रहे जश्न की भी निंदा की। (इमेज-आधिकारिक एक्स/ सीएम उमर अब्दुल्ला)

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। एनएमसी द्वारा मेडिकल कॉलेज को दी गई अनुमति वापस लेने के बाद सीएम ने अपने आदेश में कहा, छात्रों को तत्काल उनके गृह नगरों के पास के संस्थानों में स्थानांतरित किया जाएगा।

यह निर्णय राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा जम्मू कश्मीर के रियासी में श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दिये गये अनुमति पत्र को न्यूनतम मानकों का पालन नहीं करने पर वापस लेने के एक दिन बाद घोषित किया गया।

चिकित्सा मूल्यांकन और रेटिंग बोर्ड ने कहा कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए काउंसलिंग के दौरान कॉलेज में प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों को केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जम्मू कश्मीर के अन्य चिकित्सा संस्थानों में अतिरिक्त सीट के रूप में समायोजित किया जाएगा।

Also readSMVDIME News: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को दी गई अनुमति वापस ली

एमएआरबी का यह आदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित दक्षिणपंथी संगठनों के हाल ही में गठित समूह ‘संघर्ष समिति’ द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें कॉलेज में प्रवेश रद्द करने और माता वैष्णो देवी में आस्था रखने वाले छात्रों के लिए विशेष रूप से सीट आरक्षित करने की मांग की गई है।

सांबा में एक जिला समीक्षा बैठक को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने स्वास्थ्य मंत्री (सकीना इटू) को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की अनुमति रद्द होने से प्रभावित छात्रों को उनके घरों के पास के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समायोजित किया जाए।’’

मुख्यमंत्री ने अनुमति रद्द किए जाने पर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा मनाए जा रहे जश्न की भी निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘यह खुशी किस बात की है? देश में लोग मेडिकल कॉलेजों को पाने के लिए लड़ते हैं और यहां, जम्मू-कश्मीर के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए एक मेडिकल कॉलेज को बंद करने का संघर्ष छेड़ा गया।’’

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications