Trusted Source Image

Rozgar Mela: देशभर में अब तक 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए गए, हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

Press Trust of India | January 24, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read

चंडीगढ़ के बेहलाना कैंप स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ट्रांसपोर्ट बटालियन द्वारा 18वें 'रोजगार मेला' का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। (इमेज-एक्स/@HardeepSPuri)
इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। (इमेज-एक्स/@HardeepSPuri)

चंडीगढ़: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि 'रोजगार मेला' पहल की शुरुआत से लेकर अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की युद्ध स्तर पर भर्ती किए जाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

हरदीप सिंह पुरी ने भारत के मजबूत विकास दृष्टिकोण, वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती साख और विनिर्माण, निर्यात, माल ढुलाई, नवीकरणीय ऊर्जा तथा डिजिटल बुनियादी ढांचा क्षेत्र में हो रहे विस्तार को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवा शक्ति के माध्यम से 'विकसित भारत' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेलों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित किया।

Also readBSSC Field Assistant Result 2025: बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट प्री रिजल्ट जारी, 1,005 उम्मीदवार मेंस के लिए चयनित

इस अवसर पर 61,000 से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “हम केवल विकास के पीछे नहीं भाग रहे हैं, बल्कि समाज में समावेशी प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं।”

चंडीगढ़ के बेहलाना कैंप स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ट्रांसपोर्ट बटालियन द्वारा 18वें 'रोजगार मेला' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरदीप सिंह पुरी ने नवनियुक्त उम्मीदवारों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications