Trusted Source Image

Republic Day 2026: राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता क्षेत्रीय स्तर पर हुई समाप्त, 16 टीमें फिनाले के लिए चयनित

Abhay Pratap Singh | January 21, 2026 | 05:23 PM IST | 2 mins read

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता ग्रैंड फिनाले के लिए ब्रास बैंड श्रेणी में उत्तर प्रदेश की दो टीमों का चयन किया गया है।

नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता 24 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-पीआईबी)
नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता 24 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-पीआईबी)

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के तहत क्षेत्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता’ समाप्त हो चुकी है। ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 16 टीमों का चयन किया गया है, जिसका आयोजन 24 जनवरी, 2026 को राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली किया जाएगा। राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का उद्देश्य देश भर के स्कूली बच्चों में देशभक्ति और एकता की भावना को जागृत करना है।

नेशनल स्कूल बैंड प्रतियोगिता शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही है। ब्रास बैंड बॉयज, ब्रास बैंड गर्ल्स, पाइप बैंड बॉयज और पाइप बैंड गर्ल्स श्रेणियों में प्रत्येक क्षेत्र (पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण) से 4-4 टीमें ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगी।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 80 स्कूल बैंड टीमों ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया -

प्रत्येक श्रेणी में हर राज्य से 4 विजेता बैंड समूहों ने क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। राज्य स्तर पर 763 स्कूल बैंड टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 94 टीमों का चयन क्षेत्रीय स्तर के लिए किया गया। इसके बाद 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 80 स्कूल बैंड टीमों ने क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कुल 2,217 विद्यार्थी शामिल थे।

पीआईबी के अनुसार, प्रथम चरण का आयोजन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यालयों में किया गया, जिसमें सीबीएसई, आईसीएसई, केवीएस, एनवीएस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, पीएम श्री तथा सैनिक विद्यालय शामिल रहे।

National School Band Competition Prize - राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता पुरस्कार

प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय आने वाली टीम को 31,000 रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा, प्रत्येक श्रेणी की शेष टीमों को 11,000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन रक्षा मंत्रालय द्वारा नियुक्त जूरी करेगी, जिसमें थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Also readUP RTE Admission 2026-27: निजी विद्यालयों में वंचित वर्गों के लिए 25 फीसदी आरक्षण का प्रवेश कार्यक्रम जारी

National School Band Competition 2026: चयनित 16 टीमों की सूची

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित 16 टीमों की सूची नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

क्रमांकस्कूलराज्य/केंद्र शासित प्रदेशक्षेत्र

ब्रास बैंड बॉयज

1

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपंगुटु, चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम

झारखंड

पूर्व

2

संजीवनी सैनिक स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, कोपरगांव, जिला-अहिल्यानगर

महाराष्ट्र

पश्चिम

3

सिटी मोंटेसरी स्कूल, कानपुर रोड, एलडीए, लखनऊ

उत्तर प्रदेश

उत्तर

4

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेरिये, कासरगोड

केरल

दक्षिण

ब्रास बैंड गर्ल्स

1

होली क्रॉस हाई स्कूल, कारबुक, गोमती

त्रिपुरा

पूर्व

2

डॉन बॉस्को हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, टैगोर नगर, विक्रोली ईस्ट, मुंबई

महाराष्ट्र

पश्चिम

3

सेंट जोसेफ कॉलेज, रुचि खंड-1, शारदानगर, आशियाना, लखनऊ

उत्तर प्रदेश

उत्तर

4

प्रोविडेंस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोझिकोड

केरल

दक्षिण

पाइप बैंड बॉयज

1

कैराली स्कूल, सेक्टर-2, एचईसी टाउनशिप, रांची

झारखंड

पूर्व

2

श्री स्वामी नारायण गुरुकुल कुमार विद्यालय, गिर सोमनाथ

गुजरात

पश्चिम

3

सरकारी बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बादली

दिल्ली

उत्तर

4

द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल, गोधी मंदिर हसौद, भानसोज रोड, नवागांव, रायपुर

छत्तीसगढ

दक्षिण

पाइप बैंड गर्ल्स

1

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके, रांची

झारखंड

पूर्व

2

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर

राजस्थान

पश्चिम

3

सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय, राज नगर पार्ट-II एक्सटेंशन, पालम कॉलोनी

दिल्ली

उत्तर

4

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, एएससी सेंटर, बैंगलोर

कर्नाटक

दक्षिण

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications