Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम कराने की डेट घोषित कर दी है। जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक साथ संपन्न होगी।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं-
आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें - NTA ने आग्रह किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर ही निर्भर रहें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों से सावधान रहें।
संपर्क सूत्र - किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
एनटीए ने छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
Also read NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा रद्द, दोबारा होगा एग्जाम, सीबीआई को सौंपी गई जांच
एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर री-नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को री-नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर आधारित मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के कुल 180 प्रश्न थे, जो 720 अंकों के थे।
एजेंसी ने उन कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन्हें राज्य पुलिस ने पेपर लीक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था। नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।
Press Trust of India