Trusted Source Image

JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन सेशन 1 आंसर की आज jeemain.nta.nic.in पर होगी जारी, 5 फरवरी तक उठाएं आपत्ति

Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 09:36 AM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2206 उत्तर कुंजी पर सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा, जिसे आगे चैलेंज नहीं किया जा सकता है। सत्र 1 के परिणाम पूरी तरह से इसी संशोधित कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे।

Back

JEE Main 2026 Rank Predictor

Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.

Try Now
जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी पर सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी पर सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) सत्र 1 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी आज 4 फरवरी को जारी करने वाली है। जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में व्यक्तिगत उत्तर पुस्तिकाओं के साथ उपलब्ध होगी।

जेईई मेन 2026 उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार 4 से 5 फरवरी के बीच अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद, एनटीए फाइनल उत्तर कुंजी तैयार करेगा और इसके आधार पर 12 फरवरी तक परिणाम घोषित करेगा।

Jee mains 2026 session 1 Answer Key: आंसर की चैलेंज विंडो

  1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  2. जेईई मेन अंतरिम उत्तर कुंजी चुनौती लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने आवेदन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  4. अब प्रश्न संख्या और उत्तर पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अब आवश्यक आपत्ति शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।

Also read JEE Main Session 2 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण jeemain.nta.nic.in पर शुरू, लास्ट डेट जानें

Jee mains 2026: परीक्षा कब हुई थी?

एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र 21 से 29 जनवरी तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए आयोजित किया गया था। पेपर 1 की परीक्षाएं 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की गईं, जिसमें प्रत्येक दिन दो शिफ्ट- पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।

जेईई मेन का दूसरा पेपर- जिसमें पेपर 2ए (बी.आर्किटेक्चर) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) शामिल थे, 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित किया गया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications