Santosh Kumar | January 21, 2026 | 03:35 PM IST | 1 min read
सीमैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
CMAT 2026 Percentile Predictor: Enter your score or percentile to estimate your rank and find top MBA colleges where you have strong chances of interview calls.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीमैट एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए जरूरी है और इसमें उम्मीदवार की पर्सनल जानकारी, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, सेंटर का पता और जरूरी गाइडलाइंस दी गई हैं।
सीमैट 2026 परीक्षा पूरे भारत में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीमैट परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
सीमैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में सीमैट 2026 परीक्षा केंद्र का पता और अन्य निर्देश शामिल हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीमैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
सीमैट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cmat@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।