Trusted Source Image

NIFTEE Exam City Slip 2026: निफ्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/niftee पर जारी, एग्जाम डेट 8 फरवरी

Santosh Kumar | January 30, 2026 | 07:18 AM IST | 1 min read

जो उम्मीदवार अपना खुद का स्क्राइब लाना चाहते हैं, उन्हें 29 से 31 जनवरी के बीच पोर्टल पर स्क्राइब की डिटेल्स सबमिट करनी होंगी।

कैंडिडेट्स exams.nta.nic.in/niftee पर एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
कैंडिडेट्स exams.nta.nic.in/niftee पर एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 (निफ्ट) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियली जारी कर दी है। यह स्लिप उन सभी कैंडिडेट्स के लिए बहुत जरूरी है जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे रहे हैं। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं।

एनटीए 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 8 फरवरी को निफ्ट 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड (सीबीटी) या पेपर-बेस्ड (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। निफ्ट एंट्रेंस परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा शहर के बारे में जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। निफ्ट 2026 एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।

Also readSupreme Court on UGC: सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर लगाई रोक, सीजीआई बोले- समाज में होगा विभाजन

CMAT City Intimation Slip 2026: सीमैट सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम सीमैट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
  • निफ्ट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • निफ्ट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें परीक्षा केंद्र शहर को देखें और डाउनलोड करें।

न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, पीडबल्यूबीडी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने अपना खुद का स्क्राइब लाने का विकल्प चुना है, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। यह पोर्टल 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।

उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और "रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स" विकल्प चुनकर स्क्राइब से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications