Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read
निफ्ट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) 2026 स्टेज 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर निफ्ट स्टेज 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NIFT 2026 College Predictor
Also See: Top College Accepting NIFT 2026 Score
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
निफ्ट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 द्वितीय चरण की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। स्टेज 2 परीक्षा में निम्नलिखित घटक शामिल हैं:
एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या/रोल संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्रों का पता, परीक्षा तिथि, कैटेगरी, कोर्स का नाम, केंद्र कोड, उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
किसी भी प्रश्न के लिए के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनआईएफटीईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: