Trusted Source Image

NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग कब से शुरू होगी? आवश्यक दस्तावेज जानें

Abhay Pratap Singh | June 26, 2025 | 10:15 AM IST | 2 mins read

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया जुलाई में या अगस्त महीने की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। नीट यूजी 2025 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
नीट काउंसलिंग नीट परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट काउंसलिंग नीट परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (NEET UG 2025) में न्यूनतम कटऑफ अंक या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। नीट काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाता है। एमसीसी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में नीट यूजी 2025 काउंसलिंग आयोजित करेगी।

MCC NEET UG Counselling 2025: अखिल भारतीय कोटा सीट

एमसीसी काउंसलिंग 2025 भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजों में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों और AMU, BHU, JMI और ESIC की 100% सीटों के लिए आयोजित की जाती है। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के तीन राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आयोजित किया जाता है। नीट यूजी काउंसलिंग में पंजीकरण करना, शुल्क का भुगतान और प्राथमिकताएं भरना शामिल हैं।

MCC NEET Counselling 2025: राज्य काउंसलिंग

नीट काउंसलिंग नीट परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर आयोजित की जाती है। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का आयोजन संभवतः जुलाई महीने में या अगस्त महीने की शुरुआत में किया जा सकता है। नीट यूजी 2025 के लिए राज्य काउंसलिंग सरकारी कॉलेजों की 85% सीटों और भारत के शीर्ष निजी मेडिकल कॉलेजों की 100% सीटों के लिए अलग से आयोजित की जाती है।

Also readTop Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें

NEET Counselling 2025 Date: आवश्यक दस्तावेज

नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • नीट एडमिट कार्ड
  • नीट स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

Also readTop Medical Colleges in India: भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? रैंक, एलिजिबिलिटी, कोर्स और फीस जानें

MCC counselling 2025 NEET: पंजीकरण कैसे करें?

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमसीसी नीट काउंसलिंग पंजीकरण कर सकते हैं:

  • एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • NEET UG Counselling Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की सहायता से लॉगिन करें और शुल्क जमा करें।
  • कॉलेजों का चयन करें और उन्हें प्राथमिकता के अनुसार लिस्ट करें।
  • सभी भरे गए विवरणों को सत्यापित करें और फॉर्म को सबमिट करें।

NEET UG CutOff Marks 2025: नीट कटऑफ अंक

नीचे सारणी में नीट यूजी कटऑफ अंक 2025 की जांच कर सकते हैं:

कैटेगरीयोग्यता पर्सेंटाइलकटऑफ स्कोर
यूआर/ ईडब्ल्यूएस50वां686-144
ओबीसी40वां143-113
एससी40वां143-113
एसटी40वां143-113
यूआर/ ईडब्ल्यूएस - पीडब्ल्यूबीडी45वां143-127
ओबीसी दिव्यांग40वां126-113
एससी पीडब्ल्यूबीडी40वां126-113
एसटी पीडब्ल्यूबीडी40वां126-113
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications