Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 09:50 PM IST | 8 mins read
एनटीए द्वारा 3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया गया।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) 2026 के लिए पुनः परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनटीए द्वारा अब 22 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
अब उम्मीदवार अपना मौजूदा पता अपडेट कर सकते हैं और अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी चुन सकते हैं। यह विंडो अभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ओपन है। एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद, दोबारा परीक्षा के सिलसिले में ये प्रक्रिया शुरू की है।
पहले, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, जिसे बाद में पेपर लीक के आरोपों के चलते एनटीए ने रद्द कर दिया। नीट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कार्यक्रमों में दाखिले के लिए कराई जाती है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
एनटीए ने आधिकारिक एक्स हैंडल (nta twitter) पर एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।”
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर पुनः जारी किया जाएगा। नीट रीएग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनटीए नीट यूजी पुनः परीक्षा 2026 पेन एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय से कुल 720 अंकों के लिए 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट परीक्षा से पहले 400 से अधिक प्रश्न साझा किए गए थे। इनमें जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के 100 से अधिक प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि इसी तरह के वीडियो और टेस्ट सीरीज की सामग्री महाराष्ट्र के लातूर जिले स्थित एक कोचिंग संस्थान से जुड़ी हुई थी।
NTA Re NEET 2026 Date: एनटीए ने नीट यूजी 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। पुनर्परीक्षा तिथि, पेपर लीक जांच और शुल्क वापसी सहित अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए यहां बने रहें।
May 16, 2026 | 09:50 PM IST
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये दोनों नियुक्तियां उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत की गई हैं, और केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत "लैटरल शिफ्ट" के आधार पर हैं।
May 16, 2026 | 09:12 PM IST
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगाधिया को NTA में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है।
May 16, 2026 | 07:36 PM IST
अब उम्मीदवार अपना मौजूदा पता अपडेट कर सकते हैं और अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी चुन सकते हैं। यह विंडो अभी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ओपन है। एनटीए ने पेपर लीक विवाद के बाद, दोबारा परीक्षा के सिलसिले में ये प्रक्रिया शुरू की है।
May 16, 2026 | 06:40 PM IST
May 16, 2026 | 05:12 PM IST
आधिकारिक घोषणा के बाद नीट रीएग्जाम 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार neet .nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
May 16, 2026 | 04:08 PM IST
NEET UG 2026 री एग्जाम भारत और विदेश के परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। ReNEET परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, उर्दू और अन्य सहित 13 भाषाओं में होगी।
May 16, 2026 | 03:26 PM IST
नीट 2026 क्वेश्चन पेपर सॉल्यूशन पीडीएफ में परीक्षा के सभी प्रश्नों के विस्तृत हल उपलब्ध होते हैं। इससे छात्र प्रश्नों के सही उत्तर, परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर को समझकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
May 16, 2026 | 02:10 PM IST
नीट 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1600 रुपये, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 1000 रुपये और अनिवासी भारतीय उम्मीदवारों (NRI) को 9500 रुपये वापस मिलेंगे।
May 16, 2026 | 01:39 PM IST
एनटीए द्वारा neet 2026 re-exam date 21 जून को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड neet .nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
May 16, 2026 | 12:59 PM IST
राजस्थान के सीकर में NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने किराए के कमरे में अपनी बहन के दुपट्टे का इस्तेमाल करके छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
May 16, 2026 | 12:04 PM IST
राष्ट्रीय परीक्ष एजेंसी ने घोषणा की है कि कथित पेपर लीक अनियमितताओं के कारण 3 मई को रद्द की गई नीट यूजी परीक्षा 2026 का पुनः आयोजन (neet 2026 re-exam details) 21 जून को किया जाएगा।
May 16, 2026 | 10:55 AM IST
नीट का फुल फॉर्म (neet full form in hindi) हिंदी में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026, जबकि अंग्रेजी में (neet full form in english) इसे नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट कहते हैं।
May 16, 2026 | 10:00 AM IST
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीखों और दोबारा जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में सभी जानकारियां केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट के माध्यम से ही साझा की जाएंगी।
May 16, 2026 | 09:40 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए अपने वर्तमान पते और परीक्षा शहरों के चयन में संशोधन करने के लिए NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा देने की विंडो खोल दी है। उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर स्थित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पते और परीक्षा शहरों के चयन में संशोधन के लिए पुनः NEET UG 2026 विंडो का उपयोग कर सकते हैं।
May 16, 2026 | 08:50 AM IST
यदि आपको परीक्षा रद्द होने या दोबारा होने वाली परीक्षा के संबंध में कोई स्पष्टीकरण चाहिए, तो आप सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं:
May 15, 2026 | 11:00 PM IST
नीट 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाएंगे।
May 15, 2026 | 10:43 PM IST
जिन उम्मीदवारों को वर्तमान पते में बदलाव के कारण पसंदीदा परीक्षा शहर बदलने की आवश्यकता है, वे 15 से 21 मई तक ऐसा कर सकते हैं। वर्तमान पते और शहर के चुनाव को अपडेट करने की सुविधा केवल 21 मई तक ही उपलब्ध रहेगी।
May 15, 2026 | 10:22 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा के लिए एक अहम सुविधा शुरू की है। अब उम्मीदवार अपना मौजूदा पता अपडेट कर सकते हैं और अपनी पसंद का परीक्षा शहर भी चुन सकते हैं।
May 15, 2026 | 08:56 PM IST
सीबीआई ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से 3 व्यक्तियों को नासिक से शुभम खैरनार (30), पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे और अहिल्यानगर के राहुरी से धनंजय लोखंडे (26)को हिरासत में लिया था।
May 15, 2026 | 07:40 PM IST
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक प्रमुख कोचिंग सेंटर के निदेशक से पूछताछ की।
May 15, 2026 | 06:55 PM IST
नीट पेपर लीक घोटाले की सीबीआई जांच में पता चला कि अप्रैल में पेपर लीक के मुख्य आरोपियों में से एक शुभम खैरनार ने पुणे के अपने आपूर्तिकर्ता यश यादव को सूचित किया था कि उन्हें पेपर की एक प्रति चाहिए।
May 15, 2026 | 06:14 PM IST
(इमेज-एक्स/राहुल गांधी)
May 15, 2026 | 05:19 PM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, एनटीए की स्थापना सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद की गई थी और यह “अच्छा काम कर रहा है”। उन्होंने कहा कि सरकार और वे स्वयं एनटीए में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
May 15, 2026 | 04:29 PM IST
राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा का आयोजन स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
May 15, 2026 | 03:38 PM IST
उम्मीदवारों को पुनः परीक्षा (re-neet date 2026) के लिए नए आवेदन जमा करने या अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। एनटीए ने कहा कि सभी पूर्व पंजीकरण और परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं मान्य रहेंगी।
May 15, 2026 | 03:00 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम कराने की डेट घोषित कर दी है। जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक साथ संपन्न होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
May 15, 2026 | 02:20 PM IST
नीट परीक्षा (reneet 2026) की अवधि 15 मिनट बढ़ा दी गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार,neet ug 2026 re-exam दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी।
May 15, 2026 | 01:55 PM IST
छात्रों की सुविधा के लिए मंत्रालय उम्मीदवारों को पुनर्परीक्षा (nta reneet date) के लिए अपने पसंदीदा शहर का चयन करने की अनुमति देगा। पुनः परीक्षा (neet reexam date) के लिए प्रवेश पत्र 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
May 15, 2026 | 01:36 PM IST
नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा (neet reexam date 2026) 21 जून को आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि पुनः परीक्षा कराने का निर्णय एक “कठिन लेकिन आवश्यक” कदम था।
May 15, 2026 | 12:44 PM IST
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच और पेपर लीक मामले की गहन छानबीन करेगा। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि पुनर्परीक्षा (reneet 2026 date) के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
May 15, 2026 | 12:05 PM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि अगले साल से नीट यूजी (NEET UG) की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी।
May 15, 2026 | 11:45 AM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम (nta re neet 2026 date) के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर दिए जाएंगे।
May 15, 2026 | 11:33 AM IST
नीट यूजी री एग्जाम 2026 शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए, NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी।
May 15, 2026 | 11:00 AM IST
nta x के अनुसार, “NEET (UG) 2026 - परीक्षा तिथि की घोषणा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।
May 15, 2026 | 10:50 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक neet exam new date के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की पुष्टि नहीं की है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी neet.nta.nic पर जाकर अपना नीट यूजी रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड (is neet admit card released 2026) डाउनलोड कर सकेंगे।
May 15, 2026 | 10:49 AM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 15 मई को नीट यूजी 2026 रीएग्जाम (reneet 2026 exam date) की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब neet ug 2026 re-exam 21 जून को आयोजित किया जाएगा।