Santosh Kumar | June 3, 2025 | 12:48 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 4 मई, 2025 को आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2025 आंसर-की चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने आंसर-की के साथ-साथ नीट यूजी 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है जो आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।
नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई।
एनटीए ने उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की में विसंगति के मामले में 5 जून 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क ₹200 है, जो वापस नहीं किया जाएगा।
नीट यूजी 2025 परीक्षा में 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। नीट यूजी आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी 2025 आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।