Trusted Source Image

NEET SS Result 2025: नीट एसएस रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, क्वालीफाइंग कटऑफ, स्कोर कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | January 23, 2026 | 08:04 PM IST | 2 mins read

एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार द्वारा अपने नीट-एसएस 2025 आवेदन पत्र में दी गई सभी एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों (प्रतिशत में) का सत्यापन काउंसलिंग/प्रवेश प्राधिकारी द्वारा प्रवेश के समय मूल दस्तावेजों से किया जाएगा।

नीट-एसएस 2025 स्कोर कार्ड केवल 6 महीने की अवधि तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
नीट-एसएस 2025 स्कोर कार्ड केवल 6 महीने की अवधि तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने नीट एसएस 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही NEET SS 2025 के टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड 2 फरवरी 2026 को उसके बाद एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे। नीट-एसएस 2025 का आयोजन विभिन्न डीएम/एमसीएच और डीआरएनबी सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 26 और 27 दिसम्बर 2025 को किया गया था।

एनबीईएमएस की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवार द्वारा अपने नीट-एसएस 2025 आवेदन पत्र में दी गई सभी एमबीबीएस प्रोफेशनल परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों (प्रतिशत में) का सत्यापन काउंसलिंग/प्रवेश प्राधिकारी द्वारा प्रवेश के समय मूल दस्तावेजों से किया जाएगा। उम्मीदवारों को जारी किए गए स्कोर कार्ड में उनके द्वारा आवेदन पत्र में दिए गए MBBS के कुल अंकों का उल्लेख होगा, जहां भी नीट-एसएस 2025 रैंक के टाई को तोड़ने के लिए इन कुल अंकों का उपयोग किया गया है।

NEET SS 2025 Result: क्वालीफाइंग कटऑफ स्कोर

नीट-एसएस 2025 के संबंधित प्रश्न पत्र ग्रुप्स में 50वें परसेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नीट-एसएस 2025 में उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

प्रश्न पत्र समूह (Question Paper Group)
कट-ऑफ स्कोर (600 में से)
एनेस्थिसियोलॉजी ग्रुप (Anaesthesiology Group)
284
क्रिटिकल केयर मेडिसिन ग्रुप (Critical Care Medicine Group)
288
ईएनटी ग्रुप (ENT Group)
294
मेडिकल ग्रुप (Medical Group)
225
मेडिकल ऑन्कोलॉजी ग्रुप (Medical Oncology Group)
230
माइक्रोबायोलॉजी ग्रुप (Microbiology Group)
389
प्रसूति एवं स्त्री रोग ग्रुप (Obstetrics and Gynaecology Group)
355
ऑर्थोपेडिक्स ग्रुप (Orthopaedics Group)
294
पीडियाट्रिक ग्रुप (Paediatric Group)
271
पैथोलॉजी ग्रुप (Pathology Group)
290
फार्माकोलॉजी ग्रुप (Pharmacology Group)
236
मनोरोग ग्रुप (Psychiatry Group)
324
रेडियोडायग्नोसिस ग्रुप (Radiodiagnosis Group)
356
रेस्पिरेटरी मेडिसिन ग्रुप (Respiratory Medicine Group)
325
सर्जिकल ग्रुप (Surgical Group)
288

Also read AIIMS 4th CRE Group B, C Result 2026: एम्स सीआरई 4 ग्रुप बी, सी रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर जारी

NEET SS 2025 के टॉपर्स की सूची रिजल्ट पीडीएफ के माध्यम से जारी की जाती है, जिसमें टॉपर्स के रोल नंबर, 600 में से उनके कुल अंक और उनकी ग्रुप-विशिष्ट मेरिट रैंकिंग दी गई होती है। नीट एसएस परीक्षा 15 अलग-अलग ग्रुपों के लिए आयोजित की जाती है, इसलिए प्रत्येक ग्रुप के लिए टॉपर्स की सूची अलग-अलग होती है।

NBEMS टॉपर्स के नाम प्रकाशित नहीं करता है और NEET SS 2025 रिजल्ट में केवल उनके अंक और ग्रुप-विशिष्ट मेरिट रैंकिंग प्रकाशित करता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications