Trusted Source Image

NEET MDS 2026: नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन 14 मार्च से natboard.edu.in पर होगा शुरू, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | March 13, 2026 | 06:32 PM IST | 2 mins read

नीट-एमडीएस 2026 के लिए आवेदन केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने का कोई अन्य माध्यम नहीं है। किसी भी अन्य माध्यम से जमा किए गए आवेदन को तुरंत खारिज कर दिया जाएगा।

Back

NEET MDS Question Papers (2021–2025)

Download NEET MDS 2021–2025 question papers with answers. Spot repeated patterns, exam trends & practice real recalled questions.

Download Ebook
एनबीईएमएस किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों द्वारा प्रदान की गई जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनबीईएमएस किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों द्वारा प्रदान की गई जानकारी में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने नीट एमडीएस 2026 पंजीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नीट एमडीएस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल 14 मार्च दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 30 मार्च (रात 11:55 बजे) तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करने की अवधि के दौरान अपने आवेदन शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया है, उन्हें ही 4 से 6 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदनों को संपादित करने की अनुमति दी जाएगी। एडिट विंडो के दौरान कोई नया आवेदन पंजीकृत नहीं किया जा सकता और न ही भुगतान किया जा सकता है।

उम्मीदवार का नाम, परीक्षा शहर, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल आईडी को छोड़कर किसी भी जानकारी को एडिट विंडो के दौरान बदला या सुधारा जा सकता है। विंडो बंद होने से पहले जानकारी को कितनी भी बार संपादित किया जा सकता है। अंतिम बार जमा की गई जानकारी ही रिकॉर्ड में सेव की जाएगी।

NEET MDS 2026: शैक्षणिक योग्यता

नीट एमडीएस 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री होना अनिवार्य है।

NEET MDS 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की श्रेणी
परीक्षा शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (General, OBC and EWS)
3,500 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग (SC, ST and PWD)
2,500 रुपये

NEET MDS 2026 Exam Date: परीक्षा तिथि

एनबीईएमएस की तरफ से नीट एमडीएस 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर 2 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

Also read NEET SS Counseling 2025: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू, सीट मैट्रिक्स जारी

NEET MDS 2026 Exam Date: डेमो टेस्ट

उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा प्रारूप से परिचित कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर एक डेमो टेस्ट उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार संभावित रूप से 20 अप्रैल 2026 से डेमो टेस्ट का उपयोग कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications