Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 11:01 PM IST | 15 mins read
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर एनटीए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस वापस करेगा। इसके लिए फीस रिफंड पोर्टल शुरू हो गया है, जिसके तहत श्रेणीवार फीस वापस की जाएगी।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी (NEET UG) 2026 के लाखों उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। यह कदम 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा के पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द किए जाने के कुछ हफ्तों बाद उठाया गया है, जिसकी जांच फिलहाल सीबीआई (CBI) कर रही है। एनटीए ने बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक अलग मॉड्यूल लाइव है, ताकि छात्र अपनी फीस वापस पा सकें।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
छात्रों को उनकी श्रेणी (Category) के आधार पर रिफंड दिया जाएगा। सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,700 रुपये, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 1,600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग (PwD) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये वापस मिलेंगे। वहीं एनआरआई (NRI) उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा 9,500 रुपये का रिफंड मिलेगा। ध्यान रहे कि इस रिफंड राशि में पेमेंट गेटवे या बैंक चार्ज शामिल नहीं होंगे।
एनटीए ने साफ किया है कि 21 जून को होने वाली नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा (Re-exam) के लिए छात्रों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, उर्दू, मराठी, मलयालम, गुजराती, पंजाबी, असमिया, कन्नड़ और ओडिया सहित कुल 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा की अवधि को लेकर एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 15 मिनट का समय पेपर शुरू होने से पहले वेरिफिकेशन, दस्तावेज़ीकरण और अन्य औपचारिकताओं के लिए सुरक्षित रखा गया है।
3 मई को पेपर लीक की बात सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंपी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया है कि उन्हें संदेह है कि पेपर लीक एनटीए के सिस्टम के भीतर से ही शुरू हुआ होगा। इस मामले में अब तक विभिन्न शहरों से नौ गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
सीबीआई पैसों के लेन-देन और उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने लीक हुए पेपर का फायदा उठाया। एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और संगठन के भीतर या बाहर का जो भी व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
एनटीए (NTA) ने उम्मीदवारों को स्थानांतरण (relocation) या अपने वर्तमान पते में बदलाव के कारण अपने पसंदीदा परीक्षा शहर को बदलने की अनुमति दे दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी सेंटर अपडेट करने का यह लिंक 21 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा (re-exam) के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पहले वाले केंद्र से अलग हो सकता है, क्योंकि केंद्र का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा अपडेट किए गए शहर के विकल्पों और केंद्रों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, उम्मीदवार अब परीक्षा का माध्यम (Language Medium) नहीं बदल पाएंगे।
नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक और कैंसिलेशन के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, एनटीए ने स्पष्ट किया है कि 21 जून को आयोजित होने वाली दोबारा परीक्षा (Re-exam) के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
May 25, 2026 | 11:01 PM IST
NTA ने साफ किया है कि 21 जून 2026 को होने वाली नीट री-परीक्षा (Re-NEET) के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त या नई फीस नहीं ली जाएगी।
May 25, 2026 | 10:04 PM IST
नीट यूजी शुल्क रिफंड की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र केवल NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ही अपनी बैंकिंग डिटेल्स दर्ज करें।
May 25, 2026 | 08:50 PM IST
सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा फीस के रूप में चुकाए गए पूरे 1,700 रुपये वापस किए जाएंगे।
May 25, 2026 | 07:49 PM IST
छात्रों की सुविधा के लिए NTA ने कैंडिडेट डैशबोर्ड के अंदर ही डायरेक्ट 'Refund Link' एक्टिव कर दिया है। लॉगिन करते ही यह विकल्प दिखाई देगा।
May 25, 2026 | 06:49 PM IST
NTA द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, रिफंड पोर्टल पर बैंक डिटेल्स सबमिट करने की आखिरी तारीख 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है।
May 25, 2026 | 06:06 PM IST
यदि आप अपना एप्लीकेशन नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं, तो पोर्टल के लॉगिन पेज पर 'Forgot Application No.' विकल्प का उपयोग कर इसे रिकवर करें।
May 25, 2026 | 05:24 PM IST
इस समय नीट यूजी शुल्क रिफंड का ऑनलाइन मॉड्यूल पूरी तरह स्मूथ काम कर रहा है और हजारों छात्र सफलतापूर्वक अपनी डिटेल्स दर्ज कर चुके हैं।
May 25, 2026 | 04:47 PM IST
नीट यूजी परीक्षा की अवधि 3 घंटे 20 मिनट ही है, लेकिन शुरुआती 15 मिनट वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंटेशन और अटेंडेंस से जुड़ी औपचारिकताओं के लिए रिजर्व हैं।
May 25, 2026 | 04:00 PM IST
एनटीए ने नीट (यूजी)-2026 के उम्मीदवारों के लिए रिफंड सुविधा शुरू करने के संबंध में एक आधिकारिक सार्वजनिक सूचना जारी की है। एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिफंड पोर्टल 22 मई, 2026 से 27 मई, 2026 रात 11:50 बजे तक सक्रिय रहेगा।
May 25, 2026 | 03:14 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 22 मई को नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क की वापसी के लिए बैंक खाता विवरण जमा करने हेतु ऑनलाइन मॉड्यूल शुरू किया।
May 25, 2026 | 02:36 PM IST
आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवारों को निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
May 25, 2026 | 01:26 PM IST
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (एआईबीई) एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा है जिसमें 100 प्रश्न होते हैं और इसकी अवधि 3.5 घंटे है।
May 25, 2026 | 12:11 PM IST
महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक 50 वर्षीय किसान ने दावा किया है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी ने कथित नीट यूजी 2026 पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।
May 25, 2026 | 11:11 AM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 22 मई को कहा कि नीट यूजी परीक्षा के संचालन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद सरकार को “कठोर निर्णय” लेने पड़े और उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिकारी नहीं चाहते कि “परीक्षा माफिया” के कारण एक भी योग्य छात्र अपनी सीट खो दे।
May 25, 2026 | 10:33 AM IST
NEET UG परीक्षा का रिफंड पाने के लिए उम्मीदवारों को अपने बैंक विवरण देने होंगे, क्योंकि कथित पेपर लीक के कारण मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
May 25, 2026 | 07:56 AM IST
एनटीए एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को री-नीट यूजी 2026 परीक्षा आयोजित करेगा।
May 24, 2026 | 07:05 PM IST
May 24, 2026 | 06:07 PM IST
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले वर्षों में नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए जाएंगे।
May 24, 2026 | 05:10 PM IST
एनटीए ने परीक्षा रद्द होने के बाद नीट यूजी 2026 की फीस वापसी के लिए एक विशेष पोर्टल खोला है। नीट फीस रिफंड लिंक 27 मई तक सक्रिय रहेगी।
May 24, 2026 | 04:26 PM IST
हां। नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं के लिए आवश्यक समय भी शामिल है।
May 24, 2026 | 03:04 PM IST
उम्मीदवारों को नीट यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और रिफंड लिंक पर क्लिक करके रिफंड पेज पर जाना होगा। पोर्टल पर, उन्हें रिफंड प्रक्रिया के लिए बैंक खाता जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट की गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी और सबमिशन के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
May 24, 2026 | 02:13 PM IST
नीट पुनः परीक्षा 2026 में बैठने वाले उम्मीदवार अपना नया नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किया जाएगा।
May 24, 2026 | 01:19 PM IST
May 24, 2026 | 12:12 PM IST
एनटीए के अनुसार, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके नीट यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और रिफंड पोर्टल तक पहुंचने के लिए 'रिफंड लिंक' पर क्लिक कर सकते हैं, जहां अपने बैंक खाते का विवरण जमा करना होगा। यदि वे चाहें, तो उम्मीदवार बैंक खाते के विवरण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए एक कैंसल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं।
May 24, 2026 | 11:13 AM IST
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए आमतौर पर 720 में से 135 से 145 अंक (50वां परसेंटाइल) की आवश्यकता होती है।
May 24, 2026 | 10:01 AM IST
May 23, 2026 | 11:01 PM IST
नीट यूजी रिफंड की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्र केवल NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ही अपनी बैंकिंग डिटेल्स दर्ज करें।
May 23, 2026 | 09:03 PM IST
छात्रों की सुविधा के लिए NTA ने कैंडिडेट डैशबोर्ड के अंदर ही डायरेक्ट 'Refund Link' एक्टिव कर दिया है। लॉगिन करते ही यह विकल्प दिखाई देगा।
May 23, 2026 | 09:01 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन पोर्टल आधिकारिक तौर पर एक्टिव कर दिया है। परीक्षा रद्द होने से प्रभावित छात्र अब अपने पैसे वापस पाने के लिए क्लेम कर सकते हैं।
May 23, 2026 | 08:02 PM IST
नीट यूजी के लिए इस समय रिफंड का ऑनलाइन मॉड्यूल पूरी तरह स्मूथ काम कर रहा है और हजारों छात्र सफलतापूर्वक अपनी डिटेल्स दर्ज कर चुके हैं।
May 23, 2026 | 06:43 PM IST
NEET UG 2026 Fee Refund लिंक से संबंधित किसी भी विसंगति के लिए छात्र आधिकारिक ईमेल आईडी neetug2026@nta.ac.in पर अपनी समस्या मेल कर सकते हैं।
May 23, 2026 | 05:41 PM IST
एनटीए ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए साफ किया है कि 21 जून को होने वाले री-एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से कोई भी एक्स्ट्रा रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छात्र पुराने रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही परीक्षा दे सकेंगे।
May 23, 2026 | 04:37 PM IST
NEET 2026 पंजीकरण शुल्क की वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित और ऑनलाइन है। NEET 2026 आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई भुगतान विधि का उपयोग शुल्क वापसी के लिए किया जाएगा।
May 23, 2026 | 04:00 PM IST
री-एग्जाम के लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं देनी होगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
May 23, 2026 | 03:40 PM IST
बिहार सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को दोबारा आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए राज्य संचालित बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मुहैया कराए जाने की शनिवार को घोषणा की।
May 23, 2026 | 02:52 PM IST
नीट यूजी पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा को लेकर एनटीए ने बड़ा कदम उठाया है। आधिकारिक पोर्टल पर रिफंड मॉड्यूल लाइव हो गया है। सामान्य श्रेणी को 1700, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1600 और एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये वापस किए जा रहे हैं।
May 23, 2026 | 01:55 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि नीट फीस रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
May 23, 2026 | 01:21 PM IST
व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अकाउंट "कॉकरोच जनता पार्टी" (सीजेपी) ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक अभियान शुरू किया।
ये भी पढ़ें:- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू किया अभियान
May 23, 2026 | 12:37 PM IST
नीट रिफंड पोर्टल 22 मई को चालू हो गया। उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। 3 मई को हुई नीट परीक्षा के रिफंड के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई रात 11:50 बजे तक है।
May 23, 2026 | 10:38 AM IST
नीट रिफंड की राशि कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग है। जनरल कैटेगरी के छात्रों को 1700 रुपये, ओबीसी और ईडबल्यूएस को 1600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर को 1000 रुपये का रिफंड मिलेगा।
May 23, 2026 | 08:39 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के लिए फीस रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
May 23, 2026 | 07:30 AM IST
नीट रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स भरनी होंगी-
May 23, 2026 | 04:00 AM IST
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए परीक्षार्थियों को उनकी फीस वापस करेगा। सामान्य श्रेणी को 1700, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1600 और एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये वापस किए जाएंगे।
May 22, 2026 | 11:00 PM IST
नीट यूजी फीस रिफंड पोर्टल लाइव हो गया है। उम्मीदवारों को ये करना होगा-
May 22, 2026 | 11:00 PM IST
एनटीए ने जानकारी दी है कि 21 जून को होने वाला री-एग्जाम देश की 13 प्रमुख भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, असमिया, कन्नड़, ओडिया और मलयालम शामिल हैं।
May 22, 2026 | 10:00 PM IST
नीट यूजी की रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। छात्रों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
May 22, 2026 | 09:00 PM IST
नीट यूजी फीस रिफंड पोर्टल सक्रिय होने के बाद, उम्मीदवार आवश्यक बैंकिंग जानकारी प्रदान करके वापसी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, क्योंकि कथित पेपर लीक मामले के कारण मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई थी। एनटीए ने पहले की परीक्षा रद्द होने के बाद पुन: नीट 2026 परीक्षा की तिथि 21 जून घोषित कर दी है।
May 22, 2026 | 08:22 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 मई को नीट यूजी 2026 के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क वापसी के लिए बैंक खाता विवरण जमा करने के लिए समर्पित वापसी लिंक सक्रिय करने की उम्मीद थी, लेकिन लिंक में देरी हुई है और यह अभी तक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लाइव नहीं हुआ है।
May 22, 2026 | 07:02 PM IST
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। नीट यूजी के माध्यम से अभ्यर्थियों को MBBS, BDS और AYUSH मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
May 22, 2026 | 06:22 PM IST
एनटीए की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, NEET 2026 की पुनः परीक्षा के लिए अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता नहीं है।
May 22, 2026 | 05:32 PM IST
May 22, 2026 | 05:32 PM IST
May 22, 2026 | 04:04 PM IST
May 22, 2026 | 03:55 PM IST
सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,700 रुपये, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवारों को 1,600 रुपये, जबकि एससी/एसटी/दिव्यांग (PwD) और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये वापस मिलेंगे।
May 22, 2026 | 03:31 PM IST
समिति के विपक्षी सदस्यों ने मांग उठाई कि सीबीआई जांच रिपोर्ट समिति के सामने पेश की जानी चाहिए, लेकिन कुछ भाजपा सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और उसे अपना काम करने दिया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
May 22, 2026 | 01:52 PM IST
नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों उम्मीदवारों पर असर पड़ा, जिससे निष्पक्षता, प्रवेश संबंधी अनिश्चितता, परीक्षा तनाव और जवाबदेही को लेकर चिंताएं पैदा हो गईं।
May 22, 2026 | 12:51 PM IST
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि 21 जून को आयोजित होने वाली दोबारा परीक्षा (Re-exam) के लिए छात्रों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
May 22, 2026 | 12:36 PM IST
संसद की एक समिति के कई सदस्यों ने नीट-यूजी के पेपर लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से तीखे सवाल किए, जिस पर एनटीए की तरफ से बताया गया कि यह उसके तंत्र के माध्यम से नहीं हुआ तथा इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है।
May 22, 2026 | 11:04 AM IST
शिक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा कि, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “सख्त कार्रवाई” करने का आह्वान किया है, जिसमें “परीक्षाओं से पहले फर्जी सूचना, दुष्प्रचार और दहशत फैलाने वाले चैनलों की सक्रिय पहचान, अवरोधन और उन्हें बंद करना” शामिल है।
May 22, 2026 | 09:59 AM IST
एनटीए ने आधिकारिक अधिसूचना में पुष्टि की है कि बैंक खाते का विवरण जमा करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर एक अलग मॉड्यूल लाइव किया जाएगा, ताकि छात्र अपनी फीस वापस पा सकें।
May 22, 2026 | 08:49 AM IST
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर एनटीए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फीस वापस करेगा। इसके लिए फीस रिफंड पोर्टल आज से शुरू होने वाला है, जिसके तहत श्रेणीवार फीस वापस की जाएगी।
May 22, 2026 | 07:38 AM IST
नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक और कैंसिलेशन के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा अभ्यर्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस रिफंड पोर्टल शुरू किया जाने वाला है।
May 21, 2026 | 10:59 PM IST
नीट यूजी 2026 रीएग्जाम में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए पुनर्परीक्षा अब दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
May 21, 2026 | 09:53 PM IST
संसद के कई सदस्यों ने एनटीए के शीर्ष अधिकारियों से पूछताछ की है। एजेंसी के महानिदेशक ने बताया कि नीट यूजी का प्रश्नपत्र उनके सिस्टम से लीक नहीं हुआ था और सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
May 21, 2026 | 08:02 PM IST
बेंगलुरु में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने NEET UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की। इस प्रदर्शन में मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य प्रभारी एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला भी शामिल हुए।
May 21, 2026 | 07:00 PM IST
एनटीए ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए जो केंद्र आवंटित किए जाएंगे, वे पुराने सेंटर से पूरी तरह अलग हो सकते हैं। सेंटर्स का आवंटन कंप्यूटर द्वारा रैंडम तरीके से किया जाएगा।
May 21, 2026 | 06:48 PM IST
नीट यूजी 2026 एग्जाम फीस वापसी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य नीट रिफंड फॉर्म सक्रिय करेगा।
May 21, 2026 | 06:30 PM IST
छात्रों के बीच परीक्षा के समय को लेकर चल रहे भ्रम पर एनटीए ने स्थिति साफ की है। एजेंसी ने बताया कि परीक्षा में मिलने वाले अतिरिक्त 15 मिनट का समय पेपर लिखने के लिए नहीं, बल्कि वेरिफिकेशन, डॉक्यूमेंटेशन और अन्य जरूरी औपचारिकताओं के लिए सुरक्षित है।
May 21, 2026 | 06:00 PM IST
एनटीए ने साफ किया है कि छात्रों के बैंक खातों में केवल मूल रजिस्ट्रेशन फीस ही रिफंड की जाएगी। फॉर्म भरते समय जो एक्स्ट्रा पेमेंट गेटवे चार्जेस या बैंक ट्रांजैक्शन फीस कटी थी, वह रिफंड अमाउंट में शामिल नहीं होगी।
May 21, 2026 | 05:59 PM IST
May 21, 2026 | 05:07 PM IST
एनटीए नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित करेगी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
May 21, 2026 | 04:27 PM IST
एनटीए ने साफ कर दिया है कि भले ही छात्रों को अपना परीक्षा शहर (Exam City) बदलने का विकल्प दिया गया है, लेकिन वे परीक्षा के माध्यम (Language Medium) में कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। जो भाषा पहले चुनी गई थी, वही रहेगी।
May 21, 2026 | 03:28 PM IST
एनटीए आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी रिफंड सुविधा 2026 को सक्रिय करेगा।
May 21, 2026 | 02:31 PM IST
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए परीक्षार्थियों को उनकी फीस वापस करेगा। सामान्य श्रेणी को 1700, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1600 और एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये वापस किए जाएंगे।
May 21, 2026 | 02:00 PM IST
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा है कि सीबीआई जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पेपर लीक में शामिल हर एक व्यक्ति की पहचान की जाएगी, चाहे उसका संबंध एजेंसी के अंदर से हो या बाहर से।
May 21, 2026 | 01:15 PM IST
21 जून को होने वाली नीट यूजी दोबारा परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित प्रवेश पत्र (Revised Admit Cards) जारी करेगी। छात्र अपने पुराने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके नए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
May 21, 2026 | 12:20 PM IST
नीट यूजी की रद्द हुई परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। छात्रों को समय से केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
May 21, 2026 | 11:57 AM IST
नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा को लेकर एनटीए ने बड़ा कदम उठाया है। आधिकारिक पोर्टल पर रिफंड मॉड्यूल लाइव हो गया है। सामान्य श्रेणी को 1700, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 1600 और एससी/एसटी/दिव्यांग छात्रों को 1000 रुपये वापस किए जा रहे हैं।
May 21, 2026 | 11:55 AM IST
एनटीए (NTA) ने उम्मीदवारों को स्थानांतरण या पता बदलने के कारण अपना पसंदीदा परीक्षा शहर (Exam City) अपडेट करने की अनुमति दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर सिटी सेंटर बदलने का लिंक आज 21 मई 2026 (रात 11:50 बजे) तक ही सक्रिय रहेगा। छात्र ध्यान दें कि उपलब्धता के आधार पर दोबारा परीक्षा (Re-exam) का केंद्र पुराने सेंटर से अलग हो सकता है।
उन्होंने कहा कि उनके पिछले वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा और हजारों छात्रों ने परीक्षा रद्द होने तथा 21 जून को पुनर्परीक्षा तय किए जाने को लेकर चिंता, अवसाद और निराशा जैसी परेशानियां साझा कीं।
Santosh Kumar