Press Trust of India | May 16, 2026 | 01:32 PM IST | 2 mins read
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद्द होने से वह काफी तनाव में थे, क्योंकि उन्हें अपने तीसरे प्रयास में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद थी।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: राजस्थान के सीकर में एक छात्र ने शुक्रवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि छात्र राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक (NEET UG) की तैयारी कर रहा था और उसने हाल में यह परीक्षा दी थी। उद्योग नगर के थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान प्रदीप मेघवाल के रूप में हुई है जो झुंझुनू जिले के गुढ़ागौड़जी इलाके में कनिका की ढाणी गांव का रहने वाला था।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
थानाधिकारी ने कहा कि वह अपनी दो बहनों के साथ सीकर के जलधारी नगर में किराए के मकान में रह रहा था और नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अनुसार प्रदीप ने कथित तौर पर अपनी बहन की चुन्नी से फांसी लगा ली। उस समय उसकी एक बहन कोचिंग क्लास में थी और दूसरी बाथरूम में थी।
अधिकारियों ने बताया कि उसकी बड़ी बहन ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा एवं उसे नीचे उतारने के बाद मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और अभी तक उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। छात्र के पिता राजेश कुमार मेघवाल ने पुलिस को बताया कि प्रदीप की नीट की परीक्षा अच्छी हुई थी और परिवार को उम्मीद थी कि उसे करीब 650 अंक मिलेंगे।
इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि छात्र की परीक्षा अच्छी गई थी। उसके पिता के बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र को 650 अंकों की उम्मीद थी। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे नीट परीक्षा 2026 में अनियमितताओं और पेपर लीक की खबरों के बाद छात्रों में बढ़ रही चिंता से जोड़ा है।
पायलट ने कहा कि नीट 2026 पेपरलीक को लेकर भविष्य की चिंता ने विद्यार्थियों पर गहरा दबाव डाला है और इसका सीधा असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होनहार, ईमानदार विद्यार्थी जी-तोड़ मेहनत करते हैं और अंत में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द कर दी जाती है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी 2026’ को इसका प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के मद्देनजर रद्द करने की घोषणा की। वहीं, केंद्र सरकार ने सीबीआई को नीट यूजी 2026 में ‘अनियमितताओं’ की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया।