Trusted Source Image

NEET 2026 Safe Score for Dental: डेंटल में प्रवेश के लिए नीट सेफ स्कोर क्या है? अपेक्षित अंक जानें

Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 07:03 PM IST | 1 min read

शीर्ष सरकारी बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लगभग 520 से 560 अंक हासिल करने पड़ सकते हैं।

Back

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
सामान्य वर्ग के लिए बीडीएस का अपेक्षित कटऑफ सबसे अधिक रहने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सामान्य वर्ग के लिए बीडीएस का अपेक्षित कटऑफ सबसे अधिक रहने की संभावना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शाम 6:00 बजे) तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। नीट परीक्षा स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है। डेंटल प्रोग्राम में सफल होने के लिए नीट यूजी में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है।

सामान्य वर्ग के लिए बीडीएस का अपेक्षित कटऑफ सबसे अधिक रहने की संभावना है। शीर्ष सरकारी बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लगभग 520 से 560 अंक हासिल करने पड़ सकते हैं, जबकि राज्य कोटा और काउंसलिंग राउंड के आधार पर कई अन्य कॉलेजों में कम अंकों पर भी बीडीएस कोर्स में प्रवेश मिल सकता है।

उत्तीर्ण प्रतिशत सामान्य/ ईडब्व्यूएस वर्ग के लिए 50वां और अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 40वां है। नीट यूजी 2026 कटऑफ अंक की घोषणा परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या, श्रेणी आरक्षण, कोटा और सीटों की उपलब्धता सहित अन्य कारकों के आधार पर की जाती है। नीट क्वालीफाइंग कटऑफ और बीडीएस कटऑफ दोनों अलग-अलग हैं। कटऑफ अंक नीट यूजी 2026 रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा।

Also readNEET UG 2026: नीट में एमबीबीएस के लिए 720 में से कितने अंक चाहिए? जानें अपेक्षित कैटेगरी-वाइज मार्क्स

एमएआईडीएस जैसे शीर्ष सरकारी कॉलेजों के लिए यूआर श्रेणी के लिए कटऑफ अंक 560-580+ रहने की उम्मीद है और ओबीसी श्रेणी के लिए यह लगभग 545-565+ अंक होगा। निजी कॉलेजों के लिए कटऑफ यूआर श्रेणी के लिए लगभग 480-530 और ओबीसी श्रेणी के लिए 460-520 रहने की उम्मीद है।

BDS Cut Off for NEET 2026: कैटेगरी-वाइज अपेक्षित कटऑफ

नीट 2026 बीडीएस के लिए अपेक्षित कटऑफ और न्यूनतम अंक पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं। नीट सारणी में उम्मीदवार बीडीएस (डेंटल) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2026 की अपेक्षित कटऑफ जांच सकते हैं:

कैटेगरीअपेक्षित योग्यता कटऑफ अंक 2026
सामान्य/ यूआर520 से 560+
ओबीसी480 से 540+
एससी460 से 500+
एसटी420 से 510+
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications