Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 09:32 PM IST | 1 min read
एनसीएचएम जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (NCHM JEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee के माध्यम से एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NCHMCT JEE 2026 Result Out, Download Link!
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
Latest: Start your Global Hospitality journey with Emversity
एनसीएचएम जेईई 2026 का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को एनसीएचएम जेईई हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई हाल टिकट में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में दी गई सामग्री लाने की अनुमति है। हालांकि, हैंडबैग, पाठ्यसामग्री, मोबाइल फोन / इयरफोन / माइक्रोफोन / पेजर, लॉग टेबल और इलेक्टॉनिक उपकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंग, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर जाएं।
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएचेम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: