Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 08:33 AM IST | 1 min read
एनसीएचएम जेईई एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ के माध्यम से एनसीएचएम जेईई सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: NCHMCT JEE 2026 Result Out, Download Link!
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
Latest: Start your Global Hospitality journey with Emversity
एनसीएचएम जेईई एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट एडवांस सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र वाले शहर सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। एनसीएचएम जेईई 2026 एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।
परीक्षा एजेंसी द्वारा एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को देश भर में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2026 के साथ पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवार ध्यान दें कि यह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) नहीं है। यह केवल आवंटित परीक्षा शहर की एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यह सूचना उम्मीदवारों की सुविधा के लिए दी गई है।”
एनसीएचएम जेईई 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर 011-4075 9000 या nchm@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा के लिए एडवांस शहर सूचना की जांच कर सकते हैं: