Santosh Kumar | December 23, 2025 | 10:34 AM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें अब 24 से 31 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज नीट यूजी 2025 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं। इस स्पेशल स्ट्रे राउंड में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स की बची हुई सीटों के लिए सीट अलॉटमेंट किया गया। नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं और इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, अलॉट किया गया कॉलेज और कोर्स की जानकारी शामिल है।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की गई हैं, उन्हें अब 24 से 31 दिसंबर के बीच अलॉट किए गए कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के दौरान डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन और एडमिशन की फॉर्मेलिटीज पूरी करना जरूरी है।
रिपोर्ट न करने पर सीट कैंसिल हो सकती है और सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी जब्त हो सकता है। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग स्पेशल स्ट्रे राउंड 18 दिसंबर को शुरू हुआ, जिसमें रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 18 से 21 दिसंबर तक हुई।
नतीजों में कोई भी गड़बड़ी होने पर आज दोपहर 12 बजे तक mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के ज़रिए डीजीएचएस के एमसीसी को तुरंत रिपोर्ट की जा सकती है, जिसके बाद प्रोविजनल नतीजों को 'फाइनल' माना जाएगा।
प्रोविजनल रिजल्ट केवल सांकेतिक है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट में अलॉटेड सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और प्रोविजनल रिजल्ट को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती है।
जीपैट 2026 कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 7 मार्च, 2026 को होगा, जबकि एप्लीकेशन प्रोसेस आज शाम 5 बजे से शुरू होगा। पात्र उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।
Santosh Kumar