Santosh Kumar | January 29, 2025 | 04:55 PM IST | 1 min read
नोटिस के अनुसार, एमएएच सीईटी पाठ्यक्रम, घटकों का वेटेज और परीक्षा अवधि पहले की तरह ही रहेगी यानी 120 मिनट।
Preparing for MH CET Law 2026? Check the most important topics you must focus on to score well. Know key areas, chapter-wise weightage and smart study priorities.
Download EBook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएएच सीईटी) के 3 और 5 वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए मार्किंग स्कीम में संशोधन किया है। इस संबंध में राज्य सेल की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई है। जारी नोटिस के अनुसार, एमएएच एलएलबी सीईटी परीक्षा के कुल अंक अब 150 से घटाकर 120 कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के जरिए जारी नोटिस देख सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमएएच एलएलबी सीईटी परीक्षा 150 अंकों के बजाय 120 अंकों की होगी। नोटिस के अनुसार, पाठ्यक्रम, घटकों का वेटेज और परीक्षा की अवधि पहले की तरह ही यानी 120 मिनट ही रहेगी।
नोटिस में कहा गया है, "सरकार ने एलएलबी 3 वर्षीय और एलएलबी 5 वर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए राज्य सीईटी की मार्किंग स्कीम में बदलाव किया है। इसके तहत अब सीईटी परीक्षा 150 अंकों की बजाय 120 अंकों की होगी।"
जो उम्मीदवार एमएएच सीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए 3 वर्षीय और 5 वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा पैटर्न की जांच कर सकते हैं-
Also readAIBE 19 Result 2024: एआईबीई 19 रिजल्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानें संभावित डेट, आगे की प्रक्रिया
विभाग | प्रश्नों की संख्या | प्रत्येक प्रश्न के अंक | कुल अंक |
|---|---|---|---|
लीगल एप्टीट्यूड एंड लीगल रीजनिंग | 24 | 1 | 24 |
जनरल नॉलेज विद करेंट अफेयर्स | 32 | 1 | 32 |
लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग | 24 | 1 | 24 |
इंग्लिश | 40 | 1 | 40 |
120 | 120 |
विभाग | प्रश्नों की संख्या | प्रत्येक प्रश्न के अंक | कुल अंक |
|---|---|---|---|
लीगल एप्टीट्यूड एंड लीगल रीजनिंग | 32 | 1 | 32 |
जनरल नॉलेज विद करेंट अफेयर्स | 24 | 1 | 24 |
लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग | 32 | 1 | 32 |
इंग्लिश | 24 | 1 | 24 |
बेसिक मैथमेटिक्स | 8 | 1 | 8 |
120 | 120 |